{"_id":"583fc5204f1c1b0c1ede76dc","slug":"bigg-boss-nitibha-kaul-and-manveer-caught-in-the-same-blanket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: रात को मनवीर के कंबल में घुसी नितिभा, मच गया हंगामा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: रात को मनवीर के कंबल में घुसी नितिभा, मच गया हंगामा
Thu, 01 Dec 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में रोज नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल नितिभा कौल और मनवीर गुर्जर के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही हैं और बीती रात दोनों को एक ही कंबल के अंदर देखा गया।
BIGG BOSS: मनवीर गुर्जर के साथ एक ही कंबल में घुसीं नितिभा और फिर हुआ कुछ ऐसा..
2 of 5
ये नजारा मोनालिसा और मनु पंजाबी ने देखा जो उस वक्त गार्डन एरिया में बैठे हुए थे। मनु ने मोनालिसा को दिखाया कि किस तरह नितिभा मौका देखकर मनवीर के कंबल में घुस गईं। साथ ही ये भी बताया कि किस तरह नितिभा मनवीर और बाकी लोगों से दिन में दूरी बनाकर रखती हैं और रात को एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं।
BIGG BOSS: मनवीर गुर्जर के साथ एक ही कंबल में घुसीं नितिभा और फिर हुआ कुछ ऐसा..
3 of 5
मोनालिसा को इस पर यकीन नहीं हुआ। मनु और मोनालिसा के अनुसार नितिभा के ये गेम प्लान है और वो सिर्फ इस शो में बने रहने के लिए ऐसा कर रही है। काफी वक्त से वो सुर्खियों में नहीं रही और इससे अच्छा मौका उनके हाथ नहीं लगेगा। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन इतना जरूर है कि बिग बॉस के घर में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए खूब हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: मनवीर गुर्जर के साथ एक ही कंबल में घुसीं नितिभा और फिर हुआ कुछ ऐसा..
4 of 5
बता दें कि इससे पहले मनु पंजाबी और मोनालिसा को इस तरह की हरकत करते हुए देखा गया है और इसका खुलासा खुद बानी ने किया था। बल्कि बानी ने तो यहां तक कह दिया था कि मोनालिसा मनवीर गुर्जर के साथ इंटीमेट हुईं। इस बात पर घर में खूब बवाल मचा लेकिन मनु पंजाबी और मोनालिसा के बीच कोई भी दरार नहीं आई। अभी भी दोनों साथ हैं।
विज्ञापन
BIGG BOSS: मनवीर गुर्जर के साथ एक ही कंबल में घुसीं नितिभा और फिर हुआ कुछ ऐसा..
5 of 5
वहीं प्रियंका जग्गा को दोनों की नजदीकियां रास नहीं आ रही हैं और वो उनके बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। तभी तो उन्होंने हाल ही में मनु पंजाबी को किस कर लिया जिस पर मनु ने उन्हें हद में रहने की चेतावनी दी थी। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में और क्या क्या देखने को मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।