टेलीविजन का बहुचर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के हर एपिसोड में लोगों को कई हंगामे और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। इतना ही नहीं लड़ाई के दौरान घर वाले एक-दूसरे को काफी अब शब्द भी बोलते नजर आए, जिस पर बिग बॉस ने भी काफी नाराजगी जताई।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
दरअसल मंगलवार के एपिसोड में जहां श्रीजिता और गोरी के बीच हुई बहस बाजी के दौरान गोरी को उनके बैकग्राउंड के आधार पर जज किया गया तो वहीं अर्चना और सौंदर्या के बीच हुई नोकझोंक के दौरान भी दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाते नजर आएय़ इतना ही नहीं अर्चना ने सौंदर्या को दो कौड़ी की औरत तक कह दिया जबकि सौंदर्या ने अर्चना को स्ट्रगलर कहते हुए नीचा दिखाने की कोशिश की। घर में हुए इस तरह के बर्ताव से ना सिर्फ घर के बाकी सदस्य बल्कि बिग बॉस भी काफी नाराज हुए।
Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने गोरी नगौरी के बैकग्राउंड पर उठाया सवाल, घर में हुए भेदभाव पर भड़के बिग बॉस
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
दूसरी तरफ साजिद ने घर की हालात पर बात करते हुए कहा कि बिग बॉस के घर में दो ग्रुप्स बन गए हैं। एक ग्रुप टीवी एक्टर्स का है तो वहीं दूसरा ग्रुप नॉन टीवी एक्टर्स का है जिसमें मैं भी आता हूं। साजिद ने कहा कि टीवी एक्टर्स नॉन टीवी एक्ट्रेस को देखकर यह सोचते हैं कि यह लोग यहां कैसे आ गए तो वहीं नॉन टीवी एक्टर्स टीवी कलाकारों को देखकर यह सोचते हैं कि हम भी किसी से कम नहीं है। यही वजह है कि दोनों ग्रुप के लोगों के बीच आए दिन बहस बाजी देखने को मिल रही है।
Bigg Boss 16: शालीन को भारी पड़ा अर्चना को धक्का देना, बिग बॉस ने सजा देते हुए किया दो हफ्ते के लिए
4 of 4
bigg boss 16
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही के एपिसोड में बैकग्राउंड को लेकर हुए भेदभाव से नाराज बिग बॉस ने घर के कैप्टन गौतम से बातचीत करते हुए यह साफ किया कि बिग बॉस के घर में सभी एक समान है। यहां किसी भी आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। इसके साथ ही उन्होंने गौतम से घर में हुए विवाद के दोषी सदस्यों को नोमिनेट करने को कहा, जिस पर गौतम ने गोरी, स्टैन, श्रीजिता और टीना को इस हफ्ते के लिए नोमिनेट किया। इन चारों सदस्यों के बाद अब इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए चुने गए सदस्यों में गोरी, स्टैन, श्रीजिता और टीना के अलावा शालीन भनोट भी शामिल हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन के चलते निमृत से छीनी कप्तानी, अब इस सदस्य को मिली घर