बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट बनने के बाद सपना चौधरी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले एपिसोड में सपना का हरियाणवी रूप नजर आया। जिसमें वो बिहार की ज्योति कुमारी को लताड़ लगाती दिखीं। इसके अलावा भी सपना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
बिग बॉस में आने से पहले जहर खा चुकी हैं सपना चौधरी, वायरल हुआ 6 पन्नों का सुसाइड नोट
कुछ समय पहले सपना ने वल्गर फोन कॉल और मैसेज के चलते सुसाइड करने की कोशिश की थी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा था। अब ये सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पढ़ें- राम रहीम और हनीप्रीत का एक और सच आया सामने, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सपना ने एक प्रोग्राम में रागनी गाई थी जिसे विवादित कहकर उनपर आरोप लगाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गालियां देने लगे थे। सपना को ये सब इतना बुरा लगा कि उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली थी।
पढ़ें- 4 साल से उदय चोपड़ा को नहीं मिली कोई फिल्म, अब हुआ ऐसा हाल देख पहचान नहीं पाएंगे
सपना को समय रहते बचा लिया गया था। लेकिन वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रही थीं। सपना ने सुसाइड से पहले 6 पन्नों का नोट लिखा था। सपना ने अपनी मौत का जिम्मेदार सत्पाल तंवर को बताया था।
पढ़ें- सपना चौधरी ने ज्योति को दी धमकी, 'उंगली काटकर ऐसी जगह गाड़ दूंगी, कुछ करने लायक नहीं रहेगी'
सपना ने ये भी कहा था कि मेरे मरने के बाद सत्पाल को सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि सत्पाल वो शख्स है जिसने हरियाणा पुलिस में सपना के खिलाफ दलित की बेइज्जती करने का केस दर्ज कराया था।