बिग बॉस के घर में इस हफ्ते खूब धमाल देखने को मिला जब एक्ट्रेस सनी लियोन घर के सदस्यों से मिलने पहुंचीं। यहां सनी लियोन ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया को संभाला और घर के सभी सदस्यों को को टास्क भी करने को दिए और ऐसे ही एक टास्क के दौरान बानी और गौरव के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे खुद सनी लियोन भी शॉक में रह गईं।
BIGG BOSS:टास्क के दौरान बानी और गौरव हुए इंटीमेट, सनी लियोन हैरान
दरअसल सनी ने बानी और गौरव को बाथटब का एक टास्क दिया जिसमें उन्हें एक दूसरे के साथ इंटीमेट और नजदीक आने की एक्टिंग करनी थी। लेकिन टास्क करते करते गौरव शायद भूल गए कि उन्हें सिर्फ एक्टिंग करनी है और बस फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि घर वालों के साथ साथ बानी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। गौरव ने बानी को उनकी गर्दन पर किस किया और इससे सनी लियोन भी चौंक गई।
BIGG BOSS:टास्क के दौरान बानी और गौरव हुए इंटीमेट, सनी लियोन हैरान
लेकिन इससे पहले सनी कुछ कर पातीं खुद बानी ने ही एक्शन ले लिया। उन्होंने जोर से गौरव को धक्का मारकर साइड कर दिया। इसके बाद बानी गौरव पर बहुत नाराज हुईं और बात तक करनी बंद कर दी।
BIGG BOSS:टास्क के दौरान बानी और गौरव हुए इंटीमेट, सनी लियोन हैरान
बानी और गौरव के बाथटब सीन को आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
BIGG BOSS:टास्क के दौरान बानी और गौरव हुए इंटीमेट, सनी लियोन हैरान
बता दें कि शुरुआत में बानी और गौरव के बीच कुछ भी नहीं था लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वो वक्त भी आया जब गौरव ने सरेआम बानी को प्रपोज भी कर दिया।
हालांकि बाद में कहा गया कि गौरव ने वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया। अब गौरव और बानी को लेकर इस वाकये में कितनी सच्चाई है ये त पता नहीं लेकिन हाल ही में टास्क के दौरान गौरव ने बानी के साथ जो किया है उससे बानी बेहद नाराज हैं। अब देखना ये होगा कि वो गौरव के खिलाफ कोई एक्शन लेती हैं या उन्हें बख्श देती हैं।