बिग बॉस 12 के घर में चौथे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। घर को पहला कैप्टन रोशमी और कृति के रूप में चुन लिया गया है। उन्हें राजा-रानी टास्क में जीत मिलने की वजह से कैप्टेंसी मिली है। इस मुकाबले में उनके सामने दीपिका कक्कड़ चुनौती बनकर खड़ी हुई थीं। अब कल 21 सितंबर के शो में देखने को मिलेगा कि घर में से तीन कंटेस्टेंट को बेघर करने के लिए सीधे नॉमिनटे किया गया है जो जेल भेजे गए हैं और पहली बार बिग बॉस के घर से सीधे 3 कंटेस्टेंट्स बेघर होंगे..इनमें रोमिल और निर्मल सिंह की जोड़ी भी नजर आ रही है..
कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए एक ओर कृति वर्मा- रोशमी बानिक अपने को आगे कर रही थी तो वहीं खान सिस्टर्स सोमी-सबा के कैप्टन बनने को लेकर अपने-अपने तर्क थे। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी खुद को कैप्टेंसी का हकदार मानती थी।
घर में पहले कैप्टन को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी से अपनी राय रखी। कॉमनर कृति ने कहा कि कैप्टन की असल जिम्मेदारी बाकियों से काम करवाने की होती है लेकिन घर में कुछ ऐसे हैं जो अभी से कैप्टेंसी झाड़ रहे हैं।
सबकी राय जानने के बाद फैसला यह आया था कि श्रीसंत ने रोशमी और कृति की जोड़ी को वोट किया तो वहीं भोजपुरी सिंगर दीपक को लगता था कि दीपिका घर में कैप्टन बनने लायक है। लेकिन घर में पहला कैप्टन बनने का मौका कृति और रोशमी को मिला।
लक्जरी बजट टास्क में अनूप जलोटा राजकुमार के लुक में नजर आए तो वहीं दीपिका कक्कड़ उमराव जान के गाने पर नाचती दिखीं जिसमें कृति और रोशमी की जोड़ी भी शामिल थी। दरअसल, इनका काम राजकुमार को खुश कर उनसे फूल लेना था। बाकी बचे कंटेस्टेंट टास्क में प्रजा की भूमिका निभाते नजर आ रहे थे।