बिग बॉस 17 के इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। नवीनतम एपिसोड में कप्तान ईशा मालविया को एक विशेष शक्ति मिली थी, जिससे वे किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकती थीं। काफी विचार करने के बाद उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा का नाम लिया। उनके इस फैसले से ऐश्वर्या का सफर शो से खत्म हो गया।
Sushant Singh Rajput Biopic: सुशांत सिंह राजपूत की बनेगी बायोपिक? फिल्ममेकर संदीप सिंह ने बताया सच
2 of 5
बिग बॉस 17
- फोटो : सोशल मीडिया
ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने ईशा मालविया को आर्काइव रूम में बुलाया और उन्हें कैप्टन पद संभालने का महत्व समझाया। बिग बॉस ने ईशा को बताया कि प्रतियोगियों की गलतियों वाली एक किताब आर्काइव रूम में है, जिसके आधार पर वे किसी एक सदस्य को घर के बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
3 of 5
ऐश्वर्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उन्होंने अपने समीकरण के आधार पर प्रतियोगी को बाहर करने की इच्छा व्यक्त की। बिग बॉस ने ईशा को फैसला लेने के लिए कहा तो उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा को बेदखल करने का फैसला किया।
4 of 5
बिग बॉस 17
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा के रूम से बाहर निकलने के बाद, बिग बॉस ने सभी प्रतियोगियों को बताया कि ईशा को नामांकित प्रतियोगियों में से एक प्रतियोगी को बाहर करने की शक्ति प्रदान की गई थी। बिग बॉस ने सभी को सूचित किया कि ईशा ने ऐश्वर्या को बिग बॉस 17 के घर से बाहर निकालने का फैसला किया है।
5 of 5
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा के इस फैसले के बाद नील भट्ट ने अपना आपा खो दिया और इस गलत निर्णय लेने के लिए उन पर बरस पड़े। दोनों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला। रिंकू धवन और मुनव्वर फारुकी ने भी उनके फैसले की आलोचना की। इसके बाद ईशा सभी को सफाई देती नजर आईं कि उन्होंने यह फैसला दोस्ती के आधार पर लिया है।
Anil Kapoor: जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों और फैंस का प्यार पाकर खुश हैं अनिल कपूर, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट