'बिग बॉस 17' का दूसरा वीकएंड का वार काफी दिलचस्प रहा है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ी झड़प देखने को मिली। साथ ही इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सनी आर्य, सोनिया बंसल, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और सना रईस खान जैसे सितारे नॉमिनेटेड थे। इनमें से सोनिया को सबसे कम वोट मिले, जिसके कारण वह बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।
2 of 5
सोनिया बंसल
- फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 17' के होस्ट सलमान खान ने पहले खुलासा किया कि जो दो सदस्य जिसे सबसे कम वोट मिले हैं, वो सोनिया और सना हैं। इन दोनों का भाग्य अधर में लटक गया, और यह तय करना घर के सदस्यों पर छोड़ दिया गया कि बिग बॉस के मोहल्ले में कौन रहेगा और कौन बाहर निकलने वाला पहला शख्स होगा। घर के सदस्यों से अपर्याप्त वोटों के कारण, सोनिया बंसल का यह सफर खत्म हो गया। सोनिया, दोस्तों से धोखा खाने और बायस्ड सीजन की पहली शिकार हुईं।
3 of 5
सोनिया बंसल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो में अपनी दो सप्ताह की लंबी यात्रा के दौरान, सोनिया ने अपने डांस मूव्स और ग्लैमरस उपस्थिति से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने फिरोजा खान उर्फ खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे विक्की जैन, ईशा मालविया और अभिषेक पांडे से दोस्ती की। सना अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब सुर्खियों में रहीं। कुछ दिन पहले, अभिषेक का समर्थन करने के बाद सना के साथ उनकी अनबन के कारण बड़ी आतिशबाजी हुई और इस बीच काफी बवाल देखने को मिला।
Vikram: साउथ एक्टर विक्रम ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, एसयू अरुण कुमार के साथ चियान 62 में नजर आएंगे अभिनेता
4 of 5
सोनिया बंसल
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 17' से बाहर आने के बाद सोनिया बंसल ने अपने एविक्शन पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं भारत के प्रिय रियलिटी शो को छोड़ने वाली पहली महिला होने से निराश हूं। मैं अभी गेम में महारत हासिल करना शुरू ही कर रही थी। ईमानदारी से कहूं तो मैं उम्मीद कर रही थी कि दर्शकों को मेरे बारे में और अधिक देखने को मिलेगा।'
Temptation Island India: शफक नाज से मेकर्स ने किया संपर्क, मौनी-करण के शो का हिस्सा बनेंगी अभिनेत्री?
5 of 5
सोनिया बंसल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनिया बंसल ने आगे जोड़ा, 'मैं बिग बॉस में आने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे जीवन में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। मुझे शो में अपने समय के दौरान अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। शो के निर्माताओं के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बहुत प्रयास किए। मैं, मुझे पहचान और जीवन के कुछ महत्वपूर्ण सबक देने के लिए बिग बॉस का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। शो के बाकी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं।'