फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: पेट डॉग की मौत की खबर सुन भावुक हुईं टीना, बिग बॉस के घर में रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Fri, 04 Nov 2022 01:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Nov 2022 01:09 AM IST
सार

मनोरंजन और ड्रामे से भरपूर बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में नजर आ रहे प्रतिभागी लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Tina dutta became emotional and cries bitterly after hearing the news of her Pet dog demise
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

मनोरंजन और ड्रामे से भरपूर बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में नजर आ रहे प्रतिभागी लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में जहां प्रतिभागियों के बीच नोकझोंक और तकरार देखने को मिली, तो वहीं एक पल ऐसा भी आया जिसे देख कर कोई भावुक हो गया। दरअसल, शो में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहीं अभिनेत्री टीना दत्ता के पेट डॉग का निधन हो गया। बिग बॉस से इस बारे में जानकारी मिलती टीना टूट गईं और फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

Bigg Boss 16: Tina dutta became emotional and cries bitterly after hearing the news of her Pet dog demise
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

लेटेस्ट एपिसोड बिग बॉस टीना दत्ता को कन्फेशन रूम में बनाते हैं। बिग बॉस की घोषणा सुनते ही एक्ट्रेस डर जाती हैं और मजाक में कहती हैं बिग बॉस मैंने कुछ नहीं किया है। अंदर पहुंचते ही बिग बॉस टीना को बताते हैं कि बाहरी दुनिया में उनके निजी जीवन में आईं कुछ परिस्थितियों की वजह से उन्हें कुछ देर के लिए घर से बाहर जाना होगा। बिग बॉस का यह निर्देश सुनते ही टीना हैरान रह जाती हैं और कुछ समय के लिए बिग बॉस के घर से बाहर चली जाती हैं, जहां उन्हें पता चलता है कि उनके पेट डॉग रानी का निधन हो गया है।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने गौतम विज को जमकर दीं गालियां, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भिड़े दोनों एक्टर्स

Bigg Boss 16: Tina dutta became emotional and cries bitterly after hearing the news of her Pet dog demise
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिग बॉस ने टीना को उनके डॉग के गंभीर होने की जानकारी दी थी, जिसे सुन वह काफी भावुक हो गई थीं। वहीं कुछ देर के लिए घर से बाहर गई टीना जब वापस घर आईं तो वह काफी मायूस दिखाई दीं। इस पर शालीन उन्हें संभालते हुए से पूछते हैं कि क्या हुआ। टीना कहती है कि बिग बॉस ने मुझे बताया कि आज मेरे पेट डॉग रानी की मृत्यु हो गई है। दुख इस बात का है कि मैं उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रही हूं। इतना कहते ही टीना फूट-फूट कर रोने लगती हैं, जिसके बाद वहां मौजूद शालीन और निमृत उन्हें संभालते नजर आए।

Charu Asopa-Rajiv Sen: चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन ने किया पलटवार, कहा- उसका करण मेहरा संग….

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Tina dutta became emotional and cries bitterly after hearing the news of her Pet dog demise
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

वहीं शो की बात करें तो लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर घर के अंदर कैप्टन के चुनाव के लिए कैप्टेंसी टास्क आयोजित होता नजर आया। इस दौरान शालीन और गौतम के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली, तो वहीं कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी घरवालों की बीच नोकझोंक और तकरार नजर आई। नए कप्तान के चुनाव के लिए बिग बॉस ने इस बार बीते हफ्तों में घर के कैप्टन रह चुके शिव,निमृत, गौतम और अर्चना को घर का नया कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी दी है, जिसे पूरा करते हुए सभी ने घर के चहेते सदस्य अब्दु रॉजिक को घर का नया कप्तान चुना।

दुखद: मशहूर लेखक टीपी राजीवन का निधन, मोहनलाल- ममूटी ने दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed