{"_id":"636eb3aae20c3b24c065ef2c","slug":"bigg-boss-16-shukrawar-ka-vaar-shiv-salman-khan-exposed-reality-thakare-and-archana-gautam-ugly-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आईं अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर हुईं इमोशनल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आईं अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर हुईं इमोशनल
Sat, 12 Nov 2022 02:42 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
बिग बॉस 16
- फोटो : insta
'बिग बॉस' के 16वें सीजन में भी हर सीजन की तरह कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। गुरुवार के एपिसोड में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच की लड़ाई ने सारी हदें पार कर दीं। टिशू पेपर पर शुरू हुई लड़ाई में अर्चना ने शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया था, जिसके बाद बिग बॉस के घर में हिंसा करने के लिए अर्चना को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिसके बाद प्रियंका काफी इमोशनल दिखाई दीं।
विज्ञापन
शिव ठाकरे के सामने गिड़गिड़ाती दिखीं अर्चना गौतम
बिग बॉस शिव ठाकरे को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह अर्चना गौतम को अभी घर से निष्काषित करवाना चाहते हैं या ये फैसला दर्शकों पर छोड़ते हैं। इसके बाद शिव ठाकरे हां में जवाब देते हैं। इसके बाद बिग बॉस ने अर्चना को आखिरी बार शिव से बात करने के लिए कन्फेशन रूम में बुलाया और इस दौरान वह शिव ठाकरे के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आईं, कि उन्हें एक मौका दिया जाए।

Railway Station Scene Shooting: फिल्मों में यादगार रहे हैं ये आइकॉनिक ट्रेन सीन, जानिए कहां हुई है इनकी शूटिंग
शिव ठाकरे अर्चना की बात नहीं मानते हैं और कन्फेशन रूम से बाहर आ जाते हैं। इसके बाद बिग बॉस अर्चना से अपना सामान पैक करने को कहते हैं। वहीं अर्चना को पूरे बिग बॉस हाउस में फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं लेकिन आखिरकार उन्हें घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी काफी अपसेट हो गई और रोने लगीं। साजिद उन्हें समझाने आते हैं और इस दौरान वह नोट करती हैं कि यह सब अर्चना को बाहर का रास्ता दिखाने का शिव का गेम था क्योंकि जब अर्चना ने उनका गला पकड़ा तो उन्होंने खुद को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।