आज बिग बॉस में शुक्रवार का वार में सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी ने शिरकत की और दोनों सभी घरवालों से भी मिले। इस दौरान सबने जमकर मस्ती की और सभी ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं घर से बाहर अर्जुन और सनी ने सलमान खान से भी मुलाकात की और इस दौरान वह भाईजान के लिए फैंस कि चिट्ठी भी लेकर आए और सनी लियोनी ने इस दौरान सलमान खान के साथ दबंग फिल्म के गाने 'मुन्नी बदनाम' है पर खूब ठुमके लगाए।
Bigg Boss 16: शुक्रवार के वार में आईं सनी लियोनी, सलमान खान के साथ 'मुन्नी बदनाम हुई' पर लगाए जबरदस्त ठुमके
सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी बिग बॉस के शुक्रवार का वार में अपने रियलिटी शो 'स्पेट्सविला' का प्रमोशन करने आए थे। यह शो 12 नवंबर यानी कल से शुरू होने वाला है। इसी को लेकर उन्होंने सलमान के साथ कुछ मजेदार टास्क भी किए।
Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने की पीएम मोदी से मुलाकात, 30 मिनट तक कई विषयों पर हुई चर्चा
अर्जुन बिजलानी एक कबूतर का डमी और घोंसला लेकर आते हैं और कहते हैं कि ये कबूतर 'मैंने प्यार किया' के कबूतर का पोता है। वहीं वह एक चिट्ठी निकालते हुए कहते हैं कि यह सलमान सर के लिए है। फैंस को उनकी फिल्म 'दबंग 4' का बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में वह चाहते हैं कि सनी लियोनी उनके साथ 'मुन्नी बदनाम' है पर डांस करें। इसके बाद सलमान और सनी दोनों इस गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। इसके अलावा दबंग खान ने सनी के साथ 'हम आपके हैं कौन' का गेंदे के फूल वाले सीन को भी रिक्रिएट किया।
Raveena Tondon: इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर रवीना ने किया खुलासा, कहा- जब सलमान और आमिर लंबे गैप के बाद...
इसके अलावा सलमान खान ने अंकित गुप्ता और प्रियंका को बुलाकर जनता की उनके बारे में राय बताई। इस दौरान दर्शकों ने प्रियंका चाहर चौधरी से तीखे सवाल पूछे कि क्या वह अंकित को कंट्रोल करना चाहती हैं, अगर ऐसा है तो और अंकित खुद नहीं खेल सकते तो उन्हें बिग बॉस में नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा सलमान ने दोनों के रिश्ते के बारे में भी पूछा। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते का स्टेटस दोस्ती बताया।
Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'यशोदा' की अच्छी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़