इमली अभिनेता फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की दोस्ती पूरी टीवी इंडस्ट्री में मशहूर हैं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बिग बॉस 16 से लौटने के बाद से ही उनकी दोस्ती पर असर पड़ा है। कुछ दिन पहले फहमान ने खुलासा किया कि दोस्ती में दरार के पीछे का कारण अभिनेत्री के पिता हैं। इस बीच अब सुंबुल का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।
Sumbul: 'पिछले दो हफ्ते मेरे लिए...', फहमान संग रिश्ते खराब होने की खबरों के बीच सुंबुल का वीडियो आया सामने
इस वीडियो में सुंबुल कहती नजर आ रही हैं कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे हैं। इस छोटे से क्लिप में अभिनेत्री अपने कठिन समय के बारे में बात कर रही है। वीडियो में उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
Sara Ali Khan : कपिल शर्मा ने सारा से पूछा शुभमन गिल को लेकर सवाल, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
वीडियो में सुंबुल ने कहा, "हर कोई जानता है कि मेरे जीवन के पिछले दो हफ्ते बहुत आसान नहीं थे, यह वास्तव में बहुत कठिन था, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे खुश करने के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैंने कुछ ट्वीट्स और संदेश देखे हैं,आप सभी का शुक्रिया।"
Bollywood Celebs: ब्रेकअप-तलाक से नहीं टूटी इन सितारों की दोस्ती? एक्स के साथ होती है खूब मस्ती
View this post on Instagram
सुंबुल के कई प्रशंसकों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कहा है। बता दें कि हाल ही में फहमान खान ने अपनी और सुंबुल की दोस्ती के बीच दरार के बारे में बात की थी। बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले दोनों ने एक गाने के लिए शूटिंग की थी। उनकी एक बीटीएस क्लिप ने सुंबुल के पिता को नाराज कर दिया।
TV Celebs: इन सेलेब्स को पसंद नहीं पर्दे पर बूढ़ा दिखना, माता-पिता और उम्रदराज किरदारों को निभाने से किया इनकार
फहमान ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिनेत्री के पिता से माफी मांगी थी, लेकिन उन्होंने माफ नहीं किया, जिसकी वजह से हमारे बीच समीकरण खराब हो गए। बातचीत के दौरान फहमान ने यह भी कहा था कि उन्होंने ईद पर अभिनेत्री के घर पर किया था, लेकिन उनमें से किसी ने भी जवाब नहीं दिया था। उनके इस व्यवहार अभिनेता काफी आहत हुए थे।
Shark Tank India 3: जल्द शुरू होगा शार्क टैंक इंडिया का सीजन तीन, मजेदार प्रोमो रिलीज