फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट लगाने पर भड़के बिग बॉस, कहा- हमें हमारे कतर्व्य याद हैं

Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
सार

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार कई मनोरंजक चीजें देखने को मिल रही है। हर दिन नए एपिसोड के साथ शो में काफी कुछ मजेदार और धमाकेदार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Bigg Boss got furious over Shaleen Bhanot demand of chicken says we remember our duty
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार कई मनोरंजक चीजें देखने को मिल रही है। हर दिन नए एपिसोड के साथ शो में काफी कुछ मजेदार और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। शो का यह सीजन शुरुआत से ही बदलावों के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है। ऐसे में हर रोज दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर कई सारी धमाकेदार चीजें देखने को मिली।

Bigg Boss 16: Bigg Boss got furious over Shaleen Bhanot demand of chicken says we remember our duty
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीते एपिसोड में गौतम विग ने कैप्टेंसी हासिल करने के लिए घरवालों का राशन दांव पर लगा दिया, जिसके बाद से ही पूरे घर में बवाल और विरोध देखने को मिल रहा है। घर का राशन कुर्बान करके गौतम घर के कैप्टेन तो बन गए लेकिन सभी घरवाले अब उनके खिलाफ नजर आ रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घर वालों के लिए एक दिन का राशन भेजा, जिसे सबके साथ बांटने की जिम्मेदारी घर के कप्तान गौतम को दी गई।

Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए

 

Bigg Boss 16: Bigg Boss got furious over Shaleen Bhanot demand of chicken says we remember our duty
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

घरवालों को खाना बांटते हुए गौतम ने शालीन को प्रोटीन डाइट के लिए अंडे की एक पूरी ट्रे दे दी। हालांकि इसके बावजूद शालीन बिग बॉस से चिकन और सोया की मांग करते नजर आए। इतना ही नहीं शालीन को पूरी अंडे की ट्रे देने पर घर वाले भी नाराज नजर आए। इस दौरान शालीन और प्रियंका की जोरदार बहस भी देखने को मिली। बहस के दौरान भी शालीन लगातार चिकन और प्रोटीन की रट लगाते रहे, जिस पर बिग बॉस ने उन्हें आखिरकार कन्फेशन रूम में बुला लिया।

Ram Setu Box Office Collection Day 6: 'राम सेतु' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा! छठे दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Bigg Boss got furious over Shaleen Bhanot demand of chicken says we remember our duty
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, शालीन शो में शुरुआत से ही चिकन की मांग और अपनी मेडिकल कंडीशन की दुहाई देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लगातार एक ही रट से बिग बॉस भी परेशान हो गए, जिसके बाद उन्होंने शालीन को जमकर फटकार लगाई। शालीन को कन्फेशन रूम में बुला कर बिग बॉस ने कहा कि घर के सदस्य, मैं और हमारे दर्शक यह जानना चाहते हैं कि असली शालीन भनोट कौन सा है। क्योंकि आप रियलिटी शो में भी एक्टिंग कर रहे हैं। आपको इस घर में और इस शो में सिर्फ एक ही चीज से मतलब है और वह है आपका डेढ़ सौ ग्राम चिकन। आपके लिए चिकन सामने रखा हुआ है, तो इसे उठाइए और एक्टिंग का ऑडिशन बंद कीजिए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed