फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जंगल थीम पर आधारित होगा इस बार बिग बॉस का घर, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Sun, 19 Sep 2021 12:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 19 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: This time the house of Bigg Boss will be based on jungle theme, the first episode will telecast on 2 october
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा। इस बारे में बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने फिनाले एपिसोड के दौरान जानकारी दी। इसके मुताबिक यह शो 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 

जारी प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है। चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर सीजन में होता है एक नया ट्विस्ट! #बिगबॉस का ये सीजन भी लाएगा सदस्यों के लिए नई-नई समस्याएं। सफर होगा उनका, मगर एंटरटेनमेंट हमारा। तो क्या रेडी हैं आप, बिग बॉस 15 की प्रीमियर नाइट के लिए? 2 अक्टूबर रात 9:30 बजे ट्यून इन करें।’

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Bigg Boss 15: This time the house of Bigg Boss will be based on jungle theme, the first episode will telecast on 2 october
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। इस बीच कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को अप्रोच किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर्स को शो का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं, जो शो के लिए बड़ी राशि है।

Bigg Boss 15: This time the house of Bigg Boss will be based on jungle theme, the first episode will telecast on 2 october
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

2 अक्टूबर से शुरू हो रहे बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड- 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाने वाला है। खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: This time the house of Bigg Boss will be based on jungle theme, the first episode will telecast on 2 october
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 को उसका पहला सदस्य मिल गया। दरअसल, प्रतीक ने खुद को बिग बॉस ओटीटी के फिनाले की इस दौड़ से बाहर करते हुए बिग बॉस 15 के घर में सीधे एंट्री कर ली है। इस वजह से अब प्रतीक सहजपाल जल्द ही टेलीविजन पर शुरू होने वाले बिग बॉस 15 के पहले कंफर्न्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: This time the house of Bigg Boss will be based on jungle theme, the first episode will telecast on 2 october
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो इस शो को अपना पहला विजेता मिल गया है। इस शो को एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख की राशि भी अपने नाम कर ली है। वहीं, निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के पहले रनर अप रहे, जबकि शमिता शेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। राकेश बापट टॉप 3 में नहीं पहुंच पाए और शो से बाहर हो गए जबकि प्रतीक सहजपाल ने खुद शो छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed