बिग बॉस का 15वां सीजन अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में शुरुआत से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार बिग बॉस का घर पहले ही दिन से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। जहां एक तरफ ओटीटी में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ जंगलवासी के रूप में सभी कंटेस्टेंट्स जंगल एरिया में रह रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इस सीजन में रोज एक नया बवाल भी देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में आज के एपिसोड में बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया है। दरअसल, जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने के लिए बिग बॉसे के दिए एक टास्क से गुजरना पड़ेगा। इस टास्क के लिए तीन टीमें भी बनाई गई है। टास्क जीतने वाली टीम के सदस्यों को मुख्य घर का निवासी बनने का मौका मिलेगा।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क के तहत जंगल वासियों को शमिता की दुकान से गन्ना खरीद कर उसका जूस निकालना था। बजर बजने तक जिस टीम का जूस ज्यादा होता उसे प्रतीक और निशांत की लैब से जूस के बदले जहर दिया जाएगा। जंगल वासी इस जहर का उपयोग अपनी विरोधी टीम के किसी एक कंटेस्टेंट को टास्क से बाहर करने के लिए कर सकते हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में टास्क करते हुए सभी सदस्य अपनी विरोधी टीम को हराने की कोशिश में अलग-अलग तरीके अपनाते दिखाई दिए। इसी बीच सिंबा नागपाल और उमर रियाज के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इस दौरान दोनों ही सदस्य एक- दूसरे के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते भी नजर आए।
4 of 5
उमर रियाज, सिंबा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क को लेकर सिंबा और उमर के बीच यह कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई कि सिंबा ने उमर को भला-बुरा कहते हुए उनके छोटे भाई आसिम रियाज से उनकी तुलना तक कर डाली। इस दौरान सिंबा ने कहा उमर अपने छोटे भाई आसिम रियाज की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह उनके जैसे बन नहीं सकते।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना भी नहीं इस दौरान सिंबा ने यह तक कह दिया किया उमर अपने भाई आसिम रियाज से जलते हैं। हालांकि, उमर ने उनकी बाते को नजरअंदाज करते हुए अपने गेम पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी समझा। वहीं, सदस्यों की इसी कहीसुनी के बीच आज का एपिसोड खत्म हो गया। अब इस टास्क का नतीजा जानने के लिए दर्शकों को कल के एपिसोड का इंतजार करना होगा।