बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी ने बड़ा दिल दिखाया। शमिता ने माइशा अय्यर को अपने सैंडिल ऑफर किये। दरअसल, शो में टास्क "जंगल में खूंखार दंगल" के दौरान प्रतीक ने माइशा के सैंडिल नष्ट कर दिए थे, जिसके बाद माइशा दुखी हो गईं थी। भावुक माइशा प्रतीक से कहती हैं, मैं जानती हूं कि मेरे पास ऐसा कोई नहीं है, जो बाहर से मेरे लिए जरूरी सामान अंदर भेज सकें। इसके बाद भी तुमने मेरे सैंडल खराब कर दिये हैं। उनकी इस बात को सुनकर प्रतीक मायशा से माफी मांगते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।
इसके बाद शमिता, मायशा को संभालती हैं। जब माइशा कुकिंग में ड्यूटी कर रही होती हैं, तो शमिता प्रतीक से कहती हैं कि माइशा ने ऐसा क्यों कहा कि उनके पास अपना कोई नहीं है, जो सामान भेज सकें। तब जाकर प्रतीक शमिता को बताते हैं कि माइशा के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह सुनते ही शमिता शेट्टी दुखी हो जाती हैं।
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता को जब पता चलता है कि मायशा के अभिभावक इस दुनिया में नहीं हैं, तो वह भावुक हो जाती हैं। इतना ही नहीं उन्हें इस बात से इतना दुख पहुंचता है कि उनके आंखों से आंसू निकल आते हैं। शमिता रोने लगती हैं। इसके बाद वह प्रतीक से माइशा को अंदर बुलाने के लिए कहती हैं।
शमिता के यह कहने के बाद प्रतीक माइशा को फोन कर अंदर बुलाते हैं। माइशा बताती हैं कि वह आटा गूंथ रही हैं। लेकिन प्रतीक उनसे भीतर आने का निवेदन करते हैं और वह यह बात मानकर अंदर आ जाती हैं।
माइशा से माफी मांगती हैं शमिता
जैसे ही माइशा अंदर आती हैं, वैसे ही भावुक शमिता शेट्टी उनसे माफी मांगती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। इसके बाद वह माइशा को अपने दो जोड़ी सैंडल निकाल कर देती हैं और उनमें से एक जोड़ी पसंद करने के लिए कहती हैं।
माइशा सैंडल लेने से इंकार कर देती हैं। वह शमिता शेट्टी से कहती हैं कि उनके सैंडल इतने महंगे नहीं थे, जितने उनके हैं। इस पर शमिता कहती हैं, आपके पास कोई और च्वॉइस नहीं है। कोई भी चुन लो। माइशा कहती हैं कि जंगलवासी होने के नाते वह इनमें से कुछ नहीं ले सकतीं। शमिता कहती हैं कि वह इन सैंडल्स को बॉक्स में रख रही हैं और वह जब चाहें इन्हें ले सकती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 15 के घर में प्रतियोगियों के झगड़े सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है जब दोस्ताना माहौल भी दिखे।