बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार का इंतजार तो हर किसी को रहता है क्योंकि सलमान खान वीकेंड के वार के मौके पर कुछ घरवालों की क्लास लगाते हैं तो वहीं कुछ घरवालों की तारीफ करते हैं। इस हफ्ते सलमान खान के निशाने पर आए करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी। सलमान खान ने करण कुंद्रा की तेजस्वी पर गुस्सा करने के लिए क्लास लगाई तो वहीं सलमान खान ने राखी सावंत को धक्का देने के लिए शमिता शेट्टी को जमकर फटकार लगाई।
Bigg Boss 15: सलमान खान ने वीकेंड के वार पर लगाई शमिता की क्लास, दिया राखी सावंत का साथ
शमिता के खिलाफ हुए घरवाले
घरवाले जिन्होंने फिनाले टास्क में जाने के लिए जमकर मेहनत की थी, बिग बॉस के इस निर्णय से काफी दुखी हुए और सभी घरवालों ने शमिता और राखी सावंत को गेम को खराब करने के लिए जमकर फटकार लगाई। वीकेंड के वार में जब घरवालों से सलमान खान ने ये पूछा कि इस घर में सबसे अनफेयर कौन है तो शमिता ने राखी सावंत का नाम लिया।
सलमान खान ने लगाई शमिता की क्लास
शमिता शेट्टी ने जैसे ही सलमान खान के सामने राखी का नाम लिया, सलमान खान ने उनके व्यवहार के लिए उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। सलमान खान ने शमिता को खूब फटकार लगाते हुए कहा, ‘जिस तरह से तुमने राखी सावंत को धक्का दिया वो बिलकुल भी सही नहीं था। आप हमेशा उमर रियाज के गुस्से के लिए उन्हें बोलती हैं और आज आपने वैसा ही व्यवहार किया है।
करण कुंद्रा को भी सुनाई खरी-खोटी
सलमान खान सिर्फ शमिता पर ही नहीं रुके उन्होंने करण ने जिस तरह से तेजस्वी से व्यवहार किया उसे लेकर भी करण कुंद्रा को काफी खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने करण को कहा अगर तेजस्वी का देवोलीना और राखी साथ दे रहे हैं तो इसमें उन्हें क्या दिक्कत है। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा वो भी टास्क जीतना चाहते थे, उन्हें लगा राखी और देवोलीना अनफेयर हैं।
फिनाले टास्क में राखी पर हुए थे घरवाले गुस्सा
दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को ये मौका दिया था कि उनमें से कोई फिनाले में शामिल हो सकता है। जिसके लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। जिसके बाद राखी सावंत ने तीनों राउंड में देवोलीना को जिताया। जिसके बाद घरवालों का उनपर जमकर गुस्सा फूटा।