{"_id":"61c70e8b86f53178c16fdabc","slug":"tv-show-anupamaa-fans-left-unimpressed-by-malvika-entry-shows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupama: 'अनुपमा' में फैंस को नहीं पसंद आई मालविका की एंट्री, यूजर्स ने किया ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anupama: 'अनुपमा' में फैंस को नहीं पसंद आई मालविका की एंट्री, यूजर्स ने किया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 25 Dec 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुपमा टीवी का पॉपुलर शो है। फैंस को इस सीरियल की नई कहानी बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि कई हफ्तों से अनुपमा टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और पहले नंबर पर काबिज है। हालांकि अब हाल ही में अनुपमा में एक के बाद एक कई दिलचस्प ट्विस्ट डाले गए हैं लेकिन शायद इससे दर्शकों की शो में कोई खास दिलचस्पी नहीं बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर शो की क्यों दर्शकों को अब रास नहीं आ रहा है अनुपमा।
2 of 5
गौरव खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
जब अनुपमा में अचानक अनुज कपाड़िया के रूप में गौरव खन्ना की शानदार एंट्री हुई थी तो दर्शकों की इस शो में खासा दिलचस्पी बढ़ी थी जिसके बाद शो की टीआरपी खूब तेजी से बढ़ी और ये शो टीआरपी के मामले में लगातार नंबर वन पर बना रहा। अब शो में अचानक से अनुज कपाड़िया की बहन मालविका की एंट्री की गई है लेकिन शायद मालविका यानी अनेरी वजानी की एंट्री लोगों को कई खास रास नहीं आ रही है।
3 of 5
अनुज कपाड़िया की बहन की शो में एंट्री
- फोटो : insta/ अनेरी वजानी
हाल ही में मालविका की एंट्री के बाद शो में कई ट्विस्ट डाले गए हैं। जैसे मालविका और वनराज का बिजनेस पार्टनर होना, मालविका की अजीब व्यवहार, अनुज के माता-पिता की एक्सीडेंट की कहानी। अनुज की जान देने की धमकी, मालविका का घर छोड़कर चले जाना। इतनी सारी चीजें एक साथ होने पर भी दर्शकों की इस शो के प्रति कोई खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amupama
- फोटो : insta
यूजर्स सोशल मीडिया पर अनुपमा को ट्रोल भी कर रहे हैं। हाल ही में अनुपमा में एक साथ आए इतने ट्विस्ट लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोगों ने इस शो को अनुपमा के लिए इतना प्यार दिया है लेकिन इस समय सारा ध्यान अनुपमा से हटाकर मालविका पर कर दिया गया है। इससे जाहिर तौर पर प्रशंसक नाखुश हैं और कुछ लोगों ने इसे नौटंकी भी करार दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
anupama
- फोटो : insta
शो अनुपमा मुख्य रूप से एक ऐसी महिला की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए सब कुछ करती हैं और अपने पति से अलग होने के बाद कुछ करना चाहती है। इसके साथ ही इसमें प्यार का ट्विस्ट भी है। ऐसे में अब दर्शक, अनुज और अनुपमा के बीच कहानी को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। शो में अब कुछ ऐसा करना होगा जोकि प्रंशसक शो से जुड़े रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।