फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने पलक तिवारी के साथ किया धमाकेदार डांस, देखें मजेदार वीडियो

Sat, 01 Jan 2022 01:20 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Jan 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan did a dance with Palak Tiwari watch funny video
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 का आगाज हो गया है और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धमाल टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 में भी देखने को मिली। इस शो में अब तक सभी कंटेस्टेंट लड़ते-झगड़ते नजर आए हैं और वीकेंड का वार में भी शो का यही माहौल होता है लेकिन इस लड़ाई-झगड़े के बीच घर में न्यू ईयर सेलिब्रेट भी हुआ, जिसमें घरवालों ने सलमान खान के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इस दौरान बिग बॉस के घर में कई सेलिब्रिटीज ने भी एंट्री की।


 
इस लिस्ट में बिग बॉस की विनर रह चुकी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम भी शामिल है। पलक तिवारी ने बिग बॉस 15 में एंट्री की और उन्होंने सलमान खान के साथ धमाल मचाया। इस दौरान पलक ने सलमान को डांस भी सिखाया। दरअसल, पलक शो में अपने गाने ‘बिजली बिजली’ का प्रमोशन करने पहुंचीं, जो पहले से ही फैंस के बीच हिट हो चुका है।

Bigg Boss 15 Salman Khan did a dance with Palak Tiwari watch funny video
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने पलक तिवारी की एंट्री के दौरान उनकी जमकर तारीफ की। सलमान खान ने शो में बताया कि पलक तिवारी की मां श्वेता इस शो की विनर रह चुकी हैं और तब पलक बेहद छोटी थीं। इसके बाद उन्होंने बताया कि पलक का एक गाना आया है, जो हिट हो चुका है। इस गाने में पलक हार्डी संधू के साथ नजर आई हैं। इसके बाद उन्होंने पलक के साथ डांस किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Bigg Boss 15 Salman Khan did a dance with Palak Tiwari watch funny video
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान पलक तिवारी से कहते हैं कि उन्होंने उनका और उनकी मां श्वेता का एक वीडियो देखा था, जिसमें वह दोनों डांस करती हैं। सलमान बताते हैं कि इस गाने का हुक स्टेप उन्हें भी काफी अच्छा लगा है और वह पलक के साथ मिलकर डांस करते हैं। इस दौरान दोनों के साथ सिंगर शेखर भी मौजूद थे और वह भी दोनों के साथ डांस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan did a dance with Palak Tiwari watch funny video
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

पलक तिवारी के बाद सलमान खान के शो में सिंगर अनु मलिक ने एंट्री की। इस दौरान उन्होंने सभी के लिए कुछ लाइन गाई, जिसके बाद शो का माहौल काफी अच्छा हो गया। अनु मलिक ने सलमान खान, शेखर, पलक तिवारी के साथ-साथ राखी सावंत के लिए भी कुछ लाइनें गाईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan did a dance with Palak Tiwari watch funny video
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि न्यू ईयर के इस स्पेशल एपिसोड में घर में शिल्पा शेट्टी ने भी एंट्री की। वह वीडियो कॉल के जरिए घरवालों से मिलीं। इस दौरान शिल्पा ने शमिता शेट्टी से काफी सारी बातें कीं और बताया कि वह अपनी बहन पर गर्व करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed