फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने की बिग बॉस से शमिता शेट्टी की शिकायत, कहा- काम करने के लिए दर्द….

Sat, 25 Dec 2021 01:41 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant complaint against shamita shetty to bigg boss says she has pain only for work
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के चर्चित और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को हर रोज बवाल देखने को मिल रहा है। शो में रोजाना हो रहे लड़ाई- झगड़े दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी सदस्य अब फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। फिलाने में अपनी जगह बनाने के लिए जारी इस कोशिश की वजह से कई सदस्यों के रिश्ते भी टूटते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बावजूद इसके सभी सदस्य अपनी गेम पर फोकस करते हुए फाइनलिस्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।



इसी क्रम में बीते दिनों शो में बिग बॉस सभी सदस्यों को फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए टास्क दे रहे हैं। हालांकि, टास्क में असहमति और संचालक के फैसले से आपत्ति की वजह से लगातार टास्क भी रद्द हो रहे हैं। बीते दिनों भी शो में ऐसा ही कुछ देखने को मि,ला जिसकी वजह से बिग बॉस ने भी सभी सदस्यों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी।

bigg boss 15 rakhi sawant complaint against shamita shetty to bigg boss says she has pain only for work
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के पिछले एपिसोड में टिकट 2 फिनाले टास्क की संचालक बनीं फाइनलिस्ट राखी सावंत के फैसले के खिलाफ सभी घरवाले उनसे नाराज नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान शमिता शेट्टी और राखी सावंत के बीच जोरदार बहस भी देखने को मिली। दोनों के बीच ही यह बहस इतनी बढ़ गई कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी।

bigg boss 15 rakhi sawant complaint against shamita shetty to bigg boss says she has pain only for work
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में राखी सावंत बिग बॉस से शमिता की शिकायत करती दिखाई दीं। दरअसल, शमिता दिन में सो रही थी जिसकी वजह से बिग बॉस ने अलार्म बजा कर उन्हें उठाया। शमिता के कमरे से बाहर जाते ही राखी ने बिग बॉस से शिकायत करते हुए कहा वह दिन भर सोती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant complaint against shamita shetty to bigg boss says she has pain only for work
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

उन्होंने आगे कहा कि दिन भर सोने से कंधे में दर्द नहीं होता, लेकिन काम के समय इसके कंधे में दर्द होने लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन भर सिर्फ सोती रहती है और कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि खुद का दर्द दिख जाता है, लेकिन दूसरों दर्द उसे नजर नहीं आता।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant complaint against shamita shetty to bigg boss says she has pain only for work
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दरअसल, शो के बीते एपिसोड में टास्क में राखी के फैसले से नाराज शमिता उनसे काफी बहस बाजी करती नजर आईं। इस दौरान राखी उनके करीब जाकर चिल्लाने लगीं, जिस पर शमिता ने उन्हें बार-बार पीछे हटने की चेतावनी भी दी। हालांकि, राखी के ना मानने पर शमिता ने उन्हें पीछे हटाने के लिए धक्का दे दिया। शमिता के धक्का देने के बाद राखी ने उन पर इल्जाम लगाया कि धक्का देते हुए उनकी ब्रेस्ट सर्जरी को नुकसान पहुंचाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed