बिग बॉस 15 में राजीव अदातिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उनके आने के बाद पहले ही दिन घर का माहौल काफी ज्यादा बदल गया था। राजीव कई लोगों से बाहर की बातें करते नजर आए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ईशान सहगल को मायशा अय्यर से दूर रहने की नसीहत भी दी थी, जिस वजह से दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। वहीं, इन चीजों के बीच अब राजीव को अपने परिवार की याद सता रही है। बिग बॉस के घर में वह अपने परिवार को याद कर भावुक होते हुए नजर आए, जिसके बाद अफसाना ने उन्हें संभाला।
हुआ ये कि, राजीव देर रात बेडरूम में अकेले रो रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की तस्वीर को अपने हाथ में लिया हुआ था, जिसके बाद अफसाना ने उन्हें शांत करवाया। इस दौरान राजीव ने अपनी मां के बारे में अफसाना को बताया। साथ ही उन्होंने अपने पिता और दादी को भी याद किया।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव ने अफसाना से कहा कि, बहुत प्यारी हैं मेरी मां। हिम्मत मुझे वही देती हैं। राजीव की ये बात सुनकर अफसाना कहती हैं कि, तुम्हारे पापा क्या करते हैं? अफसाना की ये बात सुनकर राजीव भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं कि, पापा नहीं रहे। मैं बहुत छोटा था, तब मेरे पापा का निधन हो गया था। मैं 18 साल का था। मैं दुबई में था। मेरी दादी का कल के दिन ही देहांत हुआ था। मेरे पापा के जाने के बाद मेरी दादी ही मेरा लास्ट कनेक्शन थी।’
3 of 5
बिग बॉग 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव अपने परिवार के बारे मे बताते हुए अफसाना के सामने ही फूट-फूटकर रोने लग जाते हैं। इस दौरान राजीव को शांत करवाने के लिए अफसाना कहती हैं कि, जो इंसान सबके सामने हंसते हैं, जैसे तू और मैं। हम ही अंदर से दुखी होते हैं। इतना ही नहीं, राजीव के लिए अफसाना गाना भी गाती हैं।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में अफसाना खान और राजीव अदातिया की बहस हो चुकी है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अफसाना ने राजीव को इशारों-इशारों में मोटा कह दिया था, जिस वजह से राजीव काफी ज्यादा भ़ड़क गए थे। इतना ही नहीं, राजीव ने ये भी कहा था कि, अगर मैं अफसाना पर चढ़ गया, तो बहुत गलत हो जाएगा।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस पूरे हंगामे के बाद राजीव काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। वह टास्क खत्म होने के बाद घर में रोने लगे थे, जिसके बाद अफसाना ने ही उन्हें सॉरी बोलकर चुप करवाया था।