फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा पर भड़कीं कश्मीरा शाह, तो तेजस्वी प्रकाश ने एक्ट्रेस को दिया मुंहतोड़ जवाब, कही ये बात

Mon, 10 Jan 2022 12:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Kashmera Shah got angry on Karan Kundrra, then Tejasswi Prakash gave a befitting reply to the actress said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के फिनाले में अब कुछ ही समय बचा है, जिस वजह से ये गेम और ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। घर में कुछ लोगों ने फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और इसी वजह से अब सबकी नजर टिकट टू फिनाले पर है। इन सबके बीच करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश घर का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वह प्यार करें या फिर लड़ाई, उनकी बात हमेशा होती है।



इस ‘वीकेंड का वार’ में बिग बॉस के सेट पर ऑडियंस के रूप में कुछ सेलिब्रिटीज ने एंट्री की, जिन्होंने घर मौजूद कंटेस्टेंट्स को टारगेट किया। इस मौके पर कश्मीरा शाह भी आई थीं। उन्होंने करण कुंद्रा को जमकर फटकार लगाई। लेकिन कश्मीरा शाह के हर सवाल का करण कुंद्रा की तरफ से तेजस्वी प्रकाश ने जवाब दिया।  

Bigg Boss 15 Kashmera Shah got angry on Karan Kundrra, then Tejasswi Prakash gave a befitting reply to the actress said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान ने सभी को एक टास्क दिया, जिसमें सेलेब्स को टिकट टू फिनाले में जाने वाले किसी एक कंटेस्टेंट का पोस्टर फाड़कर दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेना था। इस दौरान कश्मीरा शाह ने करण कुंद्रा का नाम लिया। उन्होंने करण को तेजस्वी के साथ गलत बर्ताव करने पर फटकार लगाई। कश्मीरा ने कहा कि जब हम रितेश द्वारा राखी से गलत तरीके से बात करना बर्दाश्त नहीं कर पाए। तो हम करण का तेजस्वी से गलत तरीके से बात करना क्यों बर्दाश्त करेंगे। जिस तरह से तुम बात करते हो ये तुम्हारा प्यार है तो दुश्मनी क्या होगी। ऐसा करके तुम्हें वोट नहीं मिलेंगे।

Bigg Boss 15 Kashmera Shah got angry on Karan Kundrra, then Tejasswi Prakash gave a befitting reply to the actress said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कश्मीरा शाह ने तेजस्वी से कहा कि तेजस्वी तुम तो पूरी तरह बदल गई हो। वो बबली तेजस्वी कहां है जिसे हमने शुरूआत में देखा था और तेजस्वी प्यार ऐसा नहीं होता है। तुम अपना दिमाग इस्तेमाल करो। तुम यहां ट्रॉफी जीतने आई हो। करण कुंद्रा का घर जीतने नहीं आई हो। जो आदमी तुम्हारे साथ इतनी बेइज्जती से बात करता है तुम क्या दिखा रही हो। कश्मीरा इसके आगे भी बहुत कुछ कहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Kashmera Shah got angry on Karan Kundrra, then Tejasswi Prakash gave a befitting reply to the actress said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरा शाह की इन बातों पर तेजस्वी प्रकाश जवाब देते हुए कहती हैं कि मुझे यहां पर किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है कि हमें साथ रहना है या नहीं रहना है। किसी के कुछ भी बोलने पर कुछ नहीं होता। मुझे जो करना है मैं वही करूंगी। मैं इस गेम में अभी तक फोकस हूं। मैं मानती हूं कि मैं अपना रिश्ता संभाल सकती हूं। यहां पर बहुत से कंटेस्टेंट हैं जो मानते हैं मैं मजबूत हूं। मैं मानती हूं कि करण गुस्से में बोल देते हैं लेकिन वह माफी मागंते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Kashmera Shah got angry on Karan Kundrra, then Tejasswi Prakash gave a befitting reply to the actress said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे तेजस्वी कहती हैं कि मैंने हमेशा करण की माफी को माना है। अगर कोई और मेरे साथ ऐसे बात करता तो मैं तोड़ देती। लेकिन करण को मैंने अनुमति दी है। मैं और करण अपना गेम अलग-अलग खेल रहे हैं। तेजस्वी की इस बात पर सलमान खान भी उनकी तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि मुझे करण और तेजस्वी का रिश्ता फेक नहीं लगता है। ये रिश्ता गेम के लिए नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed