फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: कैप्टन बनते ही निशांत भट्ट के दिखे असली रंग, इन 8 कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundrra to umar riaz captain nishant bhat nominated these eight contestant this week
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही काफी तहलका मच गया। घरवालों की एक-दूसरे से तकरार देखने को मिली तो वहीं कई कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे जिनके बीच खूब प्यार देखने को मिला। बिग बॉस के घर में कई ग्रुप्स भी बने तो वहीं कोई घरवालों के निशाने पर रहा। शमिता शेट्टी के बाद घर के दूसरे कैप्टन बने निशांत भट्ट। दरअसल बिग बॉस के मुख्य घरवालों के बीच एक टास्क हुआ और इस टास्क में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और जय भानुशाली ने हिस्सा लिया और इस टास्क का संचालन किया तेजस्वी प्रकाश ने।



निशांत भट्ट बने नए कैप्टन
     

शमिता शेट्टी के दूसरे हफ्ते में कैप्टन बनने के बाद अब तीसरे हफ्ते में टास्क जीतकर और घरवालों का समर्थन मिलने के बाद निशांत भट्ट घर के नए कैप्टन बन चुके हैं। निशांत जैसे ही कैप्टन बने वो काफी खुश हुए और इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस से ये वादा किया कि घर का अब कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और इसी के साथ निशांत ने सबके समर्थन के बाद कई घरवालों से ये वादा भी किया कि वो उन्हें बचाएंगे। लेकिन कैप्टन बनते ही निशांत के मिजाज बदलते हुए नजर आए।

Bigg boss 15 karan kundrra to umar riaz captain nishant bhat nominated these eight contestant this week
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत भट्ट को दी पावर

बिग बॉस के घर में कैप्टन के पास हमेशा एक खास पावर होती है। दरअसल घरवालों ने कई नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को तीन सजा दी। दो सजाओ के बाद बिग बॉस ने निशांत भट्ट को कैप्टन होने के नाते ये पावर दी कि उन्हें घर के किन्ही भी आठ कंटेस्टेंट को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट करना है। जिसके बाद सभी घरवाले काफी हैरान रह गए।

Bigg boss 15 karan kundrra to umar riaz captain nishant bhat nominated these eight contestant this week
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इन आठ कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

निशांत भट्ट के हाथ में जैसे ही पावर आई उन्होंने घर के आठ सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। करण कुंद्रा को अपनी दोस्तों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखने वाले निशांत भट्ट ने उन्हें भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया। निशांत ने कारण बताते हुए जिन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया उनमें ईशान सहगल, मायशा अय्यर, उमर रियाज, सिंबा नागपाल, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundrra to umar riaz captain nishant bhat nominated these eight contestant this week
प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया

उमर रियाज को आया गुस्सा

उमर रियाज निशांत के इस फैसले से नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘बहुत ही फेयर गेम की बात कर रहे थे, मैंने विधि का नाम लिया मैं कभी भी विधि का नाम नहीं लेता। प्रतीक ने सबसे पहले शीशा तोड़ा और नियम तोड़ा, लेकिन मैंने विधि का नाम इसलिए लिया क्योंकि गेम के अनुसार कौन महत्वपूर्ण है। इसने अपने दोस्त को बचाया और बोला मैं कैप्टन हूं मैं फेयर खेलूंगा। नाम लिया वो दिक्कत नहीं है बस सबको मौका मिलना चाहिए’।

विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundrra to umar riaz captain nishant bhat nominated these eight contestant this week
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

इस तरह से खुद को बचा सकते हैं कंटेस्टेंट

दरअसल नॉमिनेट हुए सदस्यों को बिग बॉस खुद को सुरक्षित करने का एक मौका देते हैं, जिसमें से आठ कंटेस्टेंट में से एक-एक कंटेस्टेंट को रूम ऑफ इल्यूजन में जाकर इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वो कौन होंगे जो चार कंटेस्टेंट इल्यूजन रूम में जाएंगे इसका फैसला आठ कंटेस्टेंट ही लेंगे और खुद को सुरक्षित कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed