{"_id":"61c4c46eba13744ebb6ce543","slug":"bigg-boss-15-karan-got-jealous-after-seeing-tejashwi-concern-for-prateek-said-why-she-is-so-concern-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: प्रतीक के लिए तेजस्वी की फिक्र देख करण को हुई जलन, कहा- उसे कबसे उसकी चिंता…","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: प्रतीक के लिए तेजस्वी की फिक्र देख करण को हुई जलन, कहा- उसे कबसे उसकी चिंता…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 अब धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। शो में शुरुआत से ही दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। शो के पहले ही एपिसोड से ही दर्शकों ने घर के अंदर सदस्यों की लड़ाई झगड़े देखें। ऐसे में अब फिनाले के नजदीक पहुंचता यह शो दंगल का अखाड़ा बन चुका है। शो में रोजाना दर्शकों को भरपूर हंगामे और बवाल देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य एड़ी चोटी का जोर लगाते दिख रहे हैं। ऐसे में शो में इन दिनों बिग बॉस द्वारा दिए टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान घर वाले एक दूसरे के खिलाफ होते नजर आ रहे हैं।
शो के बीते कुछ एपिसोड्स में जहां फिनाले टास्क को को लेकर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच लगातार दूरी आती नजर आ रही है। तो वहीं आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर यह लव बर्ड्स आपस में लड़ते- झगड़ते दिखाई दिए। इतना ही नहीं तेजस्वी से लड़ाई के बाद दुखी करण ने तो घर के अंदर खाना तक छोड़ दिया है। ऐसे में दर्शकों को इन दिनों करण और तेजस्वी के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल, टास्क के दौरान करण के खिलाफ जाकर देवोलीना और राखी का समर्थन करने से नाराज करण कुंद्रा तेजस्वी पर लगातार गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। यहीं नहीं गुस्से में करण ने तेजस्वी पर कैमरे के सामने ड्रामा करने तक का इल्जाम लगा दिया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
आज केएपिसोड में टास्क को लेकर दोनों एक बार फिर भिड़ते दिखाई दिए। वहीं, करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल से जलते भी दिख नजर आए। दरअसल, शो में करण रश्मि से बात करते दिखाई दिए कि किस तरह तेजस्वी आजकल प्रतीक की फिक्र कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
करण रश्मि से कहते हैं कि वह प्रतीक के कपड़ों को लेकर परेशान है कि इसे मत पहनो वह टास्क के दौरान गंदे हो जाएंगे। उसे प्रतीक की इतनी चिंता कब से होने लगी। करण ने रश्मि से यह भी कहा कि वह प्रतीक की इतनी फिक्र क्यों कर रही है यह मुझे समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद टास्क खत्म होने पर राखी के फैसले से नाराज घरवाले एक- दूसरे के खिलाफ नजर आए। इस बीच करण और तेजस्वी भी एक- दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। ऐसे में करण के लगातार गुस्सा करने से दुखी होकर तेजस्वी ने यह तक कह दिया कि करण ने कभी भी उनसे प्यार नहीं किया। तेजस्वी की यह बात सुन करण काफी आहत हुए और रश्मि के सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए। हालांकि, रात में दोनों ही अपने इस लड़ाई को खत्म कर एक बार फिर साथ हंसते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।