फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रतीक सहजपाल के लिए जाहिर किया अपना प्यार, राखी सावंत को बताई दिल की बात

Thu, 30 Dec 2021 01:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 30 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee expresses her love for Pratik Sehajpal and talk with Rakhi Sawant
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले अब बेहद ही करीब आ गया है और इसी वजह इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में रोजाना नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मिड वीक एविक्शन की वजह से माहौल काफी खराब हो रखा है और इस वजह से हर कंटेस्टेंट दूसरे से लड़ता-झगड़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन ये भी सच है कि बिग बॉस के इस सीजन में लव एंगल भी देखने को मिले हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों घर में आकर एक साथ हुए हैं।



अब देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल का नाम भी जोड़ा जा रहा है। देवोलीना ने कई बार प्रतीक का सपोर्ट किया है और अब उन्होंने प्रतीक के लिए अपनी फीलिंग्स का भी इजहार कर दिया है। दरअसल, देवोलीना और राखी सावंत घर में अच्छी दोस्त हैं और इसी वजह से देवोलीना ने राखी सावंत को अपने दिल की बात बताई है, जिसे सुनकर राखी सावंत भी हैरान रह गईं।

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee expresses her love for Pratik Sehajpal and talk with Rakhi Sawant
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत और देवोलीना जब गार्डन एरिया में बैठकर बात कर रही थीं उसी दौरान देवोलीना प्रतीक के लिए अपनी फीलिंग का इजहार करती हैं। देवोलीना राखी से कहती हैं कि मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं लेकिन तुम किसी को इस बारे में बताना मत। इसके बाद देवोलीना कहती हैं, ‘मुझे प्रतीक पसंद हैं और इसी वजह से मैं प्रतीक का सपोर्ट भी करती हूं।’

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee expresses her love for Pratik Sehajpal and talk with Rakhi Sawant
राखी सावंत - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

हालांकि, देवोलीना की बात राखी अभिजीत बिचुकले और रश्मि देसाई को बता देती हैं। राखी सावंत अभिजीत और रश्मि के सामने इस बात को कबूल करती हैं कि उसे देवोलीना ने बताया था कि वह प्रतीक को पसंद करने लगी हैं। इस दौरान अभिजीत भी यही बात कहते हैं कि उसने मुझे भी बताया है कि वह प्रतीक को पसंद करती हैं। देवोलीना और अभिजीत की बात सुनकर रश्मि देसाई के होश उड़ जाते हैं क्योंकि देवोलीना का एक बॉयफ्रेंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee expresses her love for Pratik Sehajpal and talk with Rakhi Sawant
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai

रश्मि देसाई कहती हैं, 'ये बात तुम दोनों को किसने कही? क्योंकि देवोलीना का बाहर एक बॉयफ्रेंड है।’ इस पर राखी भी कहती हैं, ‘हां उसका बाहर बॉयफ्रेंड हैं और वह उससे शादी भी करने वाली हैं लेकिन उसे शो में रहते हुए प्रतीक से अटैचमेंट हो गई है तो कोई गलत बात नहीं है।’

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee expresses her love for Pratik Sehajpal and talk with Rakhi Sawant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 15 में लगातार प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट कर रही हैं। वह जब बिग बॉस से बाहर थीं तब सोशल मीडिया पर प्रतीक के बारे में लिखती थीं और अब घर में आने के बाद भी वह प्रतीक के साथ ही खेल रही हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed