फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: क्या एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं प्रतीक सहजपाल और मायशा अय्यर, घर में खुला राज

Mon, 04 Oct 2021 02:43 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 04 Oct 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant miesha iyer and pratik sehajpal dated each other in the past relationship know details in hindi
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 की शुरुआत में ही काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच तू-तू, मैं-मैं अभी से शुरू हो गई है। लेकिन इस बीच ही बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर गईं मायशा अय्यर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल इस घर में बिग बॉस ओटीटी में सदस्य के रूप में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल भी नजर आए। बता दें कि प्रतीक और मायशा दोनों एक-दूसरे को बाहर से ही जानते हैं। दोनों ने कई रिएलिटी शोज में भी काम किया है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की बातचीत बिलकुल बंद हैं।



एक-दूसरे को कर चुके हैं डेट  

दरअसल बिग बॉस के घर में जब मायशा ये कहती हुईं नजर आईं कि प्रतीक भी घर में एंट्री करेंगे तो तुरंत ही जय भानुशाली ने कहा कि मायशा और प्रतीक की पुरानी दोस्ती है। जय की बात सुनने के बाद तुरंत ही उमर रियाज ने बोला कि उन्होंने तो ये तक पढ़ा था कि मायशा प्रतीक की गर्लफ्रेंड हैं। जिस पर मायशा सफाई देती हुईं नजर आईं।

Bigg Boss 15 contestant miesha iyer and pratik sehajpal dated each other in the past relationship know details in hindi
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

मायशा ने कहा सिर्फ दोस्त थे

मायशा ने अपने और प्रतीक के रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा कि वो दोनों सिर्फ दोस्त थे और पिछले कुछ समय से उन दोनों के बीच आपस में कोई बातचीत भी नहीं हुई है। इसके साथ ही मायशा ये कहती हुई भ नजर आईं कि लोग उन्हें शो में साथ में खूब पसंद कर रहे थे और लोगों ने ही उन दोनों को कपल बना दिया था।

Bigg Boss 15 contestant miesha iyer and pratik sehajpal dated each other in the past relationship know details in hindi
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

प्रतीक से हुई मुलाकात

एक तरफ जहां मायशा अन्य सदस्यों की तरह जंगल में रह रही थीं तो वहीं प्रतीक की घर में शानदार एंट्री देखने को मिली। प्रतीक जैसे ही घर पर आए वो मायशा को हाय-हेलो करते हुए दिखे, जिसे देखकर सभी घरवाले उन्हें चिढ़ाने लगे। जिसे देखकर प्रतीक थोड़ा नाराज हुए और वह मायशा को ये बोलते हुए दिखाई दिए कि अगर उन्हें ये पसंद आ रहा है तो ठीक है वरना प्रतीक को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant miesha iyer and pratik sehajpal dated each other in the past relationship know details in hindi
उमर रियाज, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

उमर रियाज ने किया टीज

बिग बॉस के घर में आते ही उमर रियाज मायशा को प्रतीक के नाम से टीज करते हुए नजर आए। प्रतीक और उमर की पहले ही दिन लड़ाई देखने को मिली, जिसके बाद उमर रियाज प्रतीक को गेम प्लान को खराब बताते हुए नजर आए। इसके साथ ही जैसे ही उमर रियाज ने प्रतीक के सॉफ्ट साइड दिखाने की बात की तो मायशा ने प्रतीक का साथ देते हुए कहा कि उनका एक सॉफ्ट साइड है, लेकिन वो वैसे ही हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant miesha iyer and pratik sehajpal dated each other in the past relationship know details in hindi
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

मायशा और प्रतीक ने की बातचीत

बिग बॉस के घर में आने से पहले मायशा और प्रतीक के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी। जिसके बारे में एक-दूसरे से बिग बॉस के घर में बातचीत करते हुए नजर आए और दोनों ने अपने-अपने दिल की बात की बात एक-दूसरे से साझा की। जहां मायशा ने कहा कि प्रतीक ने एक बार भी उनसे फोन करके हाल चाल नहीं पूछा तो वहीं प्रतीक ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी के आगे खुद को नहीं झुकाया। इन दोनों की आने वाले समय में लोगों को क्या बॉंडिंग देखने को मिलेगी ये तो वक्त बताएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed