बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरू हो चुका है और शो को मिल गया है पहला प्रतिभागी मशहूर टीवी कलाकार और होस्ट जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के रूप में। शो में एंट्री के साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ घर का पूरा दौरा किया। ब्राउन लैदर जैकेट और ब्लू डेनिम में जय धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले इस घर में आया हूं और सबसे आखिर में जाना चाहता हूं।
जय कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'कयामत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कायरी' जैसे शोज में काम किया है। जय भानुशाली अपने गुड लुक्स से तो लोगों का दिल जीतते ही हैं साथ ही उनकी कॉमिक टाइमिंग भी फैंस को खूब पसंद आती है। उन्होंने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज से शादी की है।
2 of 5
Jay Bhanushali
- फोटो : Social Media
जय कई मशहूर रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें 'झलक दिखजा जा','कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट', 'मुझे इस जंगल से बचाओ', 'नच बलिए 5', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी 7' शामिल है। टीवी पर जलवा दिखाने के बाद जय फिल्म हेट स्टोरी 2 में भी नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे।
जय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी कॉमेडी सीरीज धूम मचाले धूम से की। इसके बाद 2007 में उन्हें एकता कपूर के सीरियल कयामत में मौका। इस सीरियल से जय लोगों को बीच बहुत फेमस हो गए थे। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जय एक्टिंग करने से पहले सेल्समैन थे।
4 of 5
जय भानुशाली- माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली ने मॉडल माही विज से साल 2011 में 'लास वेगास' में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, लेकिन दोनों हमेशा ही शादी की खबरों पर पर्दा डालते रहते थे। इसके बाद में दोनों ने फरवरी 2012 में शादी की बात को कबूल किया था। माही विज और उनके पति जय भानुशाली ने 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' के विनर भी रह चुके हैं।
5 of 5
Jay Bhanushali and Mahhi Vij
- फोटो : instagram
गोद लिए बच्चे छोड़ने का लगा आरोप
जय भानुशाली और माही विज को तब सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था जब उनके साथ उनके गोद लिए हुए बच्चे खुशी और राजवीर नजर नहीं आए। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2017 में अपनी कामवाली के दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था, इसके बाद कपल का खुद का बच्चा भी हुआ। हालांकि बाद में माही और जय ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर के जरिए सभी को कड़ा जवाब दिया था।