{"_id":"61cf2604b3f1e30af75a7285","slug":"bigg-boss-15-bharti-singh-and-dharmendra-arrived-to-celebrate-the-new-year-took-a-jibe-at-salman-for-biting-the-snake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: नए साल का जश्न मनाने पहुंचे भारती सिंह और धर्मेंद्र, सलमान को सांप काटने पर ली चुटकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: नए साल का जश्न मनाने पहुंचे भारती सिंह और धर्मेंद्र, सलमान को सांप काटने पर ली चुटकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सभी सदस्य एक- दूसरे के खिलाफ होते भी दिखाई दे रहे हैं। शो के बाकी बचे दिनों में सभी सदस्य दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
शो के बीते कुछ एपिसोड्स में दर्शकों को घर वालों के बीच काफी लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। टिकट टू फिनाले के लिए दिए गए टास्ट के दौरान सभी सदस्य एक- दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर सभी घरवालों से मुखातिब होने वीकेंड का वार एपिसोड लेकर आने वाले हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार कई मशहूर सितारे शिरकत करेंगे। इसके तहत नए साल का जश्न मनाने कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेता धर्मेंद्र शो में पहुंचने वाले हैं। इसी क्रम में कलर्स ने हाल ही में शो के इस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें मंच पर पहुंचे यह सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
सामने आए प्रोमो में भारती सिंह घरवालों को बताती है कि जन्मदिन से 1 दिन पहले सलमान खान को सांप ने काट दिया था। यह सुनते ही सभी घरवाले चौंक जाते हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें कभी सांप ने काटा तो वह किस अंदाज में इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, धर्मेंद्र खुलासा करते हुए कहते हैं कि वह सांप नहीं बल्कि सपनी होगी। धर्मेंद्र की यह बात सुन सभी के चेहरे पर हंसी आ जाती है। इसके बाद भारती कहती है कि यह सांप काटने नहीं आया था, बल्कि उसे कलर्स वालों ने भेजा था। उनका शो नागिन शुरू होने वाला है, तो उन्होंने नागिन को वहीं भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उनके जन्मदिन से 1 दिन पहले उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया था।। इसके बाद अभिनेता को रात करीब 3 बजे अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस बारे में उन्होंने बताया था कि उन्हें तीन बार सांप ने काटा था। सलमान खान ने 27 दिसंबर को ही अपना 56वां जन्मदिन मनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।