फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने शमिता शेट्टी के प्रोफेशन पर की टिप्पणी, कहा- जहर के बाद नहीं मिली कोई फिल्म

Wed, 22 Dec 2021 02:03 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale comments on shamita shetty career says after zehar she did not get any film
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में अभिजीत बिचुकले जब से आए हैं तभी से लगातार उनका घर में किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा हो रहा है। घर में आते पहले हफ्ते में ही शमिता शेट्टी का अभिजीत बिचुकले के साथ बड़ा झगड़ा हो गया था, जहां उन्होंने बातों ही बातों में शमिता को पैर की जूती तक कह दिया था। इसके साथ ही गंदी नाली शब्द भी इस्तेमाल किया था, जिसके बाद वीकेंड के वार में शमिता शेट्टी ने इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि सलमान खान ने शमिता शेट्टी को समझाया कि वो आपके लिए नहीं बोल रहे थे, उनकी भाषा ही ऐसी है। 



शमिता ने पूछा अभिजीत से ये सवाल

दरअसल, अभिजीत राखी से ये कहते हुए नजर आए कि पहले इस टास्क में मैं और तुम आमने सामने होने वाले थे, लेकिन उन्हें पता था कि संचालक मुझे ही बनाना है। शमिता भी वहीं खड़ी हुई थीं और अभिजीत की बातें सुन रही थीं। इसके बाद शमिता ने अभिजीत से सवाल करते हुए पूछा आप ये जो सब बातें करते हो वो ऐसे ही बोल जाते हो या लोगों को एंटरटेन करने के विचार से करते हो, क्योंकि आप बेवकूफ लग रहे हो।

bigg boss 15 abhijeet bichukale comments on shamita shetty career says after zehar she did not get any film
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता ने कहा 21 साल से हिस्सा हूं

शमिता ने अभिजीत बिचुकले को अपनी बात समझाते हुए कहा कि आप जो भी बोलते हो वो हम एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। मैं 21 साल से यहां हूं। हम सबको पता है हम क्या कर रहे हैं, आप अकेले नहीं हो जिन्हें पता है ये शो कैसे खेलना है। मेरा ये तीसरा बिग बॉस है और राखी का पता नहीं कौन सा है तो आपका ये जो ज्ञान है इसकी वजह से लोग आप पर हंस रहे होंगे।

bigg boss 15 abhijeet bichukale comments on shamita shetty career says after zehar she did not get any film
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अभिजीत ने शमिता शेट्टी के बारे में कही ऐसी बात

इस बात को लेकर शमिता और अभिजीत के बीच थोड़ी बहसबाजी भी हो गई। अभिजीत ने कहा कि लोगों का ऐसे ही सही मैं मनोरंजन तो कर रहा हूं। 21 साल से होकर ये क्या उखाड़ रही हैं यहां पर। शमिता को जहर के बाद काम भी नहीं मिला। मैंने ये बात यहां आकर किसी को कुछ नहीं कहा तो ये क्यों बोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale comments on shamita shetty career says after zehar she did not get any film
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा का नाम लेते ही कुछ होता है

अभिजीत बिचुकले ने आगे कहा, ‘शिल्पा शेट्टी का नाम लेते ही इसे कुछ हो जाता है। ये मेरे दिमाग में आया है। जिसके बाद राखी ने भी कहा अगर ऐसा है तो ये गलत है। जिसके बाद अभिजीत ने राखी से कहा कि अभी कभी न कभी ये बात मैं सबके सामने निकालूंगा, एक दो दिन में अगर ये शो के अंदर रही तो।

विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale comments on shamita shetty career says after zehar she did not get any film
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अभिजीत ने कहा मैं हूं जोकर

शमिता द्वारा कही बात को खींचते हुए अभिजीत ने राखी सावंत से कहा कि अगर ये मुझे बोल रही है कि मैं लोगों को ऐसे एंटरटेन कर रहा हूं तो ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है, क्योंकि आप सब मुझे पागल समझकर मुझ पर हंस रहे हो। राज कपूर ने मनोरंजन पर एक पूरी फिल्म बनाई थी, मेरा नाम जोकर और मैं हूं इस घर का जोकर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed