फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक और निशांत की दोस्ती में आई दरार, इस कंटेस्टेंट की वजह से हुआ दोनों में जमकर झगड़ा

Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets into ugly fight over devoleena bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की जबसे शुरुआत हुई है तबसे इस घर में करण कुंद्रा और उमर रियाज के अलावा अगर जिन कंटेस्टेंट्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है वो हैं निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल। दोनों अक्सर घर में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, एक-दूसरे के लड़ाई हो या फिर नॉमिनेशन टास्क दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। लेकिन एक टास्क की वजह से दोनों आमने सामने आ गए जिसकी वजह से दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। दरअसल निशांत चाहते थे कि प्रतीक उनका साथ दे, लेकिन प्रतीक ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।



इस कंटेस्टेंट की वजह से हुआ झगड़ा

दरअसल जहां सभी घरवाले एक-दूसरे पर टिकट टू फिनाले में एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आए तो वहीं प्रतीक और निशांत की दोस्ती की भी इस टास्क में परीक्षा हुई। एक तरफ जहां प्रतीक सहजपाल ने ये साफ तौर पर कहा कि वो देवोलीना को टिकट टू फिनाले रेस में नहीं देखना चाहते हैं तो वहीं निशांत उन्हें बार-बार ये समझाते हुए नजर आए कि वो अपना गेम खेलें क्योंकि वो देवोलीना को नॉमिनेट करना चाहते हैं।

bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets into ugly fight over devoleena bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत को पसंद नहीं आया प्रतीक का कारण

निशांत को प्रतीक ने कई बार ये समझाने की कोशिश की कि वो देवोलीना को नॉमिनेट न करें लेकिन निशांत को ये बुरा लगा कि प्रतीक आज उन्हें छोड़कर गेम में देवोलीना का साथ दे रहे हैं। प्रतीक ने निशांत को कहा कि तुम और मैं गेम से पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ये टास्क हमारे बारे में नहीं हैं। लेकिन जब निशांत ने प्रतीक से देवोलीना को समर्थन देने का कारण पूछा तो प्रतीक ने कहा वो हमेशा मेरे लिए खड़ी हुई हैं।

bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets into ugly fight over devoleena bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत का फूटा प्रतीक पर गुस्सा

निशांत ने प्रतीक से कहा कि वो उन्हें बहुत ही बेकार कारण दे रहे हैं। शुरुआत से लेकर अब तक निशांत उनका हर जगह समर्थन करते रहें हैं, ऐसे में जब निशांत चाहते हैं कि वो उनके लिए खेले तो फिर वो उनके खिलाफ क्यों खेल रहे हैं। हालांकि प्रतीक अपनी बात पर अड़े रहे और बार-बार निशांत से ये कहते हुए नजर आए कि अगर वो फिनाले टास्क में होते तो वो उनके साथ ही खेलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets into ugly fight over devoleena bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों के बीच हुआ जमकर झगड़ा

निशांत और प्रतीक के बीच देवोलीना को लेकर खूब झगड़ा हुआ, जहां निशांत ने बातों ही बातों में प्रतीक को मतलबी तक कह दिया। निशांत के ऐसा कहने के बाद प्रतीक खुद का गुस्सा रोक नहीं पाए और उनके और निशांत के बीच जमकर झगड़ा हुआ। निशांत ने प्रतीक से कहा बार-बार मेरे पास मत आकर बोल लेकिन जब वो नहीं माने तो निशांत अपना माइक फेंक कर वहां से चले गए।

विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets into ugly fight over devoleena bhattacharjee
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

देवोलीना को फिनाले रेस से किया बाहर

हालांकि निशांत भट्ट अपने फैसले पर लगातार अड़े रहे और जब उनके और राखी की टनल में जाने की बारी आई तो उन्होंने टास्क जीत लिया और देवोलीना को बाहर करते हुए कहा कि देवोलीना न तो उनकी दोस्त हैं और न ही उन्हें उनका गेम पसंद है। वो नहीं चाहते की देवोलीना फिनाले रेस का हिस्सा बनें। इसके बाद प्रतीक और निशांत की बातचीत भी बंद हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed