बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान एक बार फिर से खूब मस्ती और मजाक देखने को मिला। साथ ही सलमान खान की डांट तो थी ही। शनिवार प्रसारित एपिसोड में सबसे पहले रेमो डिसूजा, पुनीत पाठक, शक्ति मोहन और सलमान युसूफ खान ने एक खास परफॉर्मेंस दी। सलमान इन मेहमानों से घरवालों को मिलवाते हैं।
Bigg Boss 14 Promo: वीकेंड का वार में सलमान खान लगाएंगे पवित्र पुनिया को फटकार, कहा- ‘आप होश में नहीं हैं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान खान घर के एक एक घरवालों की उन हरकतों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से वह पूरे हफ्ते चर्चा में रहे। सलमान खान ने पवित्र पुनिया को जमकर फटकार लगाई। दरअसल पवित्र ने एजाज को कोहनी से मारा था और उन्हें गालियां दी थीं। सलमान खान कहते हैं कि ‘आप होश में नहीं हैं।‘ इस पर पवित्र अपनी सफाई देने लगती हैं तो सलमान ने कहा कि ‘इस पर आपको कुछ कहने की जरूरत नहीं है।‘
सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने पवित्र से कहा कि ‘आप हर बार सॉरी बोलती हैं और वही दोहराती हैं।‘ इसके बाद सलमान ने जान कुमार सानू को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने एजाज खान को गाली दी थी। दबंग खान ने कहा कि ‘पहले आप एक स्वीट ब्वॉय थे अब आप एक बदतमीज ब्वॉय बन गए हैं। किसी को कुछ कहने से उस पर फर्क नहीं पड़ता है इससे आपकी छवि बनती या बिगड़ती है।‘
एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली ने अपना ऑक्सीजन मास्क पैंट में छुपा लिया था। सलमान इसका भी जिक्र करते हुए कहते हैं कि ‘निक्की आपने मास्क कहां रखा?’ निक्की कुछ कहती नहीं हैं तो सलमान कहते हैं कि ‘बोलने में आपको तकलीफ हो रही है लेकिन करने में आपको कोई तकलीफ नहीं हुई। अभी भी आप कह रही हैं कि आपने किया। यही चीज राहुल करता तो। शर्मनाक है ये।‘
A post shared by biggboss khabri (@biggboss_khabri_real) on
बीते एक एपिसोड में पवित्र पुनिया और एजाज खान का झगड़ा हुआ था। दोनों एक- दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्यारोप लगाते हैं। इसी बीच पवित्र ने एजाज खान पर सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी करने का आरोप लगाया। पवित्र ने एजाज पर कमेंट करते हुए कहा, 'सिद्धार्थ बनेगा यह। सिद्धार्थ ने सिखाया इसे, सिद्धार्थ इसके जैसा एहसान फरामोश, लीचड़ नहीं था।'