फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 में हार्दिक पांड्या की मस्ती, क्रिकेटर ने एजाज से पूछा ऐसा सवाल हंसते हंसते सभी हो गए लोट पोट

Sun, 11 Oct 2020 04:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 11 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo Hardik Pandya makes fun with Eijaz Khan
हार्दिक पांड्या, एजाज खान - फोटो : twitter@BiggBoss

बिग बॉस 14 में रविवार को प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एविक्शन के बारे में बताएंगे। साथ ही कई मेहमान भी पहुंचने वाले हैं। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी पहुंचेंगे।

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo Hardik Pandya makes fun with Eijaz Khan
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

हार्दिक बिग बॉस के शो में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हार्दिक घर के सदस्यों से कई सवाल पूछेंगे। सामने आए प्रोमो में हार्दिक पांड्या, एजाज से पूछते हैं कि ‘घर में सबसे ज्यादा चौके छक्के कौन मार रहा है?’ एजाज जवाब में तुरंत कहते हैं कि ‘मैं मार रहा हूं।‘ इस पर हार्दिक पांड्या कहते हैं कि ‘कोई बात नहीं।‘

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo Hardik Pandya makes fun with Eijaz Khan
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan

हार्दिक की बात सुनकर सलमान सहित घर के सभी सदस्य हंसने लगते हैं। बिग बॉस के आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो साझा किया गया है जिस पर कैप्शन में लिखा है- ‘छोटी सरदारनी और मुंबई इंडियंस आ रहे हैं बिग बॉस के घर में।‘  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo Hardik Pandya makes fun with Eijaz Khan
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

रविवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में सलमान खान भड़कते हुए नजर आएंगे रहे हैं। सलमान कहते हैं कि कंटेस्टेंट जिस तरह से खेल हल्के में ले रहे हैं उसके बाद सभी 10 को बैग पैक कर लेना चाहिए। वहीं प्रोमो के बैकग्राउंड में कहा जाता है कि ‘पहली बाहर, पहले ही हफ्ते पूरा घर हुआ बेघर।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo Hardik Pandya makes fun with Eijaz Khan
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

वीडियो में सलमान कहते हैं कि ‘बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि हर कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट से अपने आपको खराब बनाने में तुला हुआ है। आप लोग अपने आपको क्या समझते हो? अपने आपको आप तुर्रम खां ना समझो। आप लोगों ने सीन पलटाया जरूर है।‘
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed