कोरोना वायरस ने पिछले कई महीनों में देश में पैर पसार लिए हैं। अब तक इस वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा इस वायरस ने महाराष्ट्र में अपने पैर पसारे हैं। जिससे इसका असर फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। आए दिन कोई ना कोई अभिनेता या अभिनेत्री इसके शिकार हो रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने बताया है कि वो भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं।
उर्वशी ढोलकिया ने 25 दिन में दी कोरोना को मात, बताया- 'रोलरकोस्टर राइड जैसे थे दिन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौटी जिंदगी की धारावाहिक में कोमोलिका का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में इस बारे में बताया है। हालांकि उर्वशी अब ठीक हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कोरोना वायरस के चपेट में आने और उससे ठीक होने के अनुभव को साझा किया है।
उर्वशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उर्वशी ने लिखा, 'स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाए तो मेरे लिए ये 25 दिन किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं थे। मैं अभी तक इस पर कुछ भी नहीं बोल रही थी क्योंकि मुझे लगा कि मेरे लिए बहुत जरूरी है कि मैं पूरी ताकत के साथ इस वायरस को मात दूं और जब तक पूरी तरह से ठीक ना हो जाऊं इस बारे में ज्यादा कुछ ना बोलूं। अब जब मैंने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है मैं इसके बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Urvashii Dholakia (@urvashiidholakia) on
आगे उर्वशी लिखती हैं, 'अब मैं पूरी तरह से ठीक हो चुकी हूं और आप लोगों को ये बताना चाहती हूं कि मैं कोविड फ्री हो चुकी हूं। ये मुश्किल वक्त था मगर मैंने इससे निजात पा ली। अब मैं फिर से एक बार सकारात्मकता से भरपूर महसूस कर रही हूं। ये एक चुनौतीपूर्ण लड़ाई थी जिसे मैंने भगवान कि कृपा से जीत लिया।'
गौरतलब है कि अब तक कई फिल्मी इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी। तो वहीं बंगाली फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी इस समय इस वायरस से जूझ रहे हैं।
पढ़ें: गर्लफ्रेंड की बात पर ऐसा होता था सिद्धार्थ शुक्ला की मां का रिएक्शन, सुनकर हंसी रोक नहीं पाईं गौहर खान