{"_id":"5f9197ca9bc93972cd160453","slug":"barc-week-41-trp-list-kundali-bhagya-in-no-one-here-are-top-five-shows-last-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WEEK 41: एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य' है दर्शकों का पसंदीदा शो, यहां देखिए टॉप पांच सीरियलों की लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
WEEK 41: एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य' है दर्शकों का पसंदीदा शो, यहां देखिए टॉप पांच सीरियलों की लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : zee5.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 41वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' में बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
2 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : अमर उजाला
एकता कपूर का यह शो पहले नंबर पर है। सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में प्रीता लूथरा हाउस वापस आ चुकी है। आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। करण प्रीता का हाथ पकड़ कर उसे कहता है कि उसने उसे बहुत मिस किया। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे प्रसारित होता है।
3 of 5
साथ निभाना साथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा शो साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर है। यह शो पहले स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। लॉकडाउन में इसे दोबारा स्टार उत्सव पर प्रसारित किया जा रहा है। शो को 12726 इम्प्रेशंस मिले हैं। जल्द ही साथ निभाना साथिया 2 प्रसारित होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपमां
- फोटो : File Photo
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमां' तीसरे स्थान पर है। सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। अनुपमा और वनराज की दोबारा शादी हो गई। तो वहीं काव्या वनराज का मंदिर में इंतजार करती रह जाती है लेकिन वनराज नहीं आता। यह शो जुलाई में ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
कुमकुम भाग्य
- फोटो : File Photo
कुमकुम भाग्य चौथे स्थान पर काबिज है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। पिछले कई हफ्ते ये ये शो टॉप 5 में बना हुआ है। पांचवे स्थान पर एक बार फिर से 'कुंडली भाग्य' है। जो कि जी अनमौल पर प्रसारित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।