फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अर्शी खान पर भड़के सलमान खान, कहा- 'तहजीब से पेश आओ, वरना किसी और शो में चली जाओ'

Sun, 20 Dec 2020 11:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan has angry on Arshi Khan during weekend ka vaar
सलमान खान, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 14 में जहां कंटेस्टेंट अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में रहते हैं, वहीं शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान वीकेंड का वार की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। रविवार को हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने शो में अर्शी खान की जमकर क्लास लगाई साथ ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को भी समझाया।

Bigg Boss 14 Salman Khan has angry on Arshi Khan during weekend ka vaar
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial

दरअसल बिग बॉस 14 में जब से अर्शी खान ने एंट्री ली है तबसे वह अपने खेल के अलावा कई कंटेस्टेंट्स पर कमेंट भी करती रहती हैं। वह विकास गुप्ता की मां पर भी कमेंट कर चुकी हैं। बीते कुछ समय से अर्शी खान रुबीना दिलैक पर लगातार कमेंट कर रही हैं। अर्शी उन्हें किसी न किसी तरह से टॉर्चर करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं वीकेंड का वार में रुबीना उनकी इन्हीं हरकतों से चिढ़ती नजर आती हैं और वह बीच-बीच में सभा छोड़कर जाती रहती हैं।

Bigg Boss 14 Salman Khan has angry on Arshi Khan during weekend ka vaar
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना को ऐसे करने पर घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कुछ समय के लिए खुद पर कंट्रोल करें, लेकिन वह आत्मसम्मान का हवाल देते हुए घरवालों की बात नहीं मानती हैं। इसके बाद शो में आगे चलकर सलमान खान अर्शी को निशाने पर ले लेते हैं और उनकी जमकर क्लास भी लगाते हैं। जिसके बाद अर्शी खान की बोलती बंद हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan has angry on Arshi Khan during weekend ka vaar
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

सलमान खान विकास गुप्ता की मां की जिक्र करते हुए अर्शी से कहते हैं कि अर्शी बेवजह का माहौल न खराब करें। तहजीब से पेश आएं, वरना अगर उन्हें ऐसे ही करना है तो आप शो छोड़ कर चली जाएं। किसी दूसरे शो में चली जाएं। सलमान खान की यह बातें सुनकर रुबीना दिलैक भी अर्शी खान की क्लास लगाने लगती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान यह भी कहते हैं कि बिग बॉस 13 के घर में सभी लोग तमीज की बातें तो करते हैं लेकिन वह तमीज से पेश नहीं आते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan has angry on Arshi Khan during weekend ka vaar
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में हाल ही में कई पुराने कंटेस्टेंट्स ने चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री ली है। अब तक इस शो में राखी सावंत, अर्शी खान, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह और विकास गुप्ता शो के अंदर चैलेंजर्स के तौर पर नजर आ चुके हैं। इन सभी के शो में एंट्री होने के बाद से बिग बॉस 14 का खेल काफी रोमांचक हो चुका है। दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं।


पढ़ें: तेलुगु अभिनेता वीजे चित्रा को करता था ब्लैकमेल, अभिनेत्री का निजी वीडियो पति को दिखाने की देता था धमकी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed