फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली से भिड़ीं राखी सावंत, कहा- 'मर्दों को कोने में लेकर...'

Sat, 19 Dec 2020 01:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Dec 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant fight with Nikki Tamboli and Manu Punjabi
राखी सावंत, निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में जब से चैलेंजर्स की एंट्री हुई है तब से पूरे खेल का सीन पलट चुका है। चैलेंजर्स के तौर पर अब तक से सभी सीजन के खास कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। उनमें से एक अभिनेत्री राखी सावंत भी हैं। राखी सावंत ने जब से बिग बॉस 14 के घर में एंट्री ली है, तब से वह अपने बयानों और खेल की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी रही हैं। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant fight with Nikki Tamboli and Manu Punjabi
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

अब राखी सावंत बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के साथ बहस करने की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल राखी सावंत, निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के रिश्ते को लेकर कॉमेंट कर रही थीं। राखी की यह बात निक्की और मनु को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसके बाद वह दोनों राखी सावंत से झगड़ना शुरू कर देते हैं और पूरे घर में हंगामा मचा देते हैं। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant fight with Nikki Tamboli and Manu Punjabi
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv

निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के रिश्ते पर बात करते हुए राखी निक्की के बारे में कहती हैं कि मर्दों को कोने में लेकर बैठती हैं चुगलखोर। राखी सावंत की यह बातें सुनकर अर्शी खान जोर से हंसने लगती हैं। वहीं उनकी यह बातें सुनकर निक्की तंबोली भड़क उठती हैं। निक्की राखी से कहती हैं कि अपने काम से काम किया, सब जनता जानती हैं, कौन सा काम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant fight with Nikki Tamboli and Manu Punjabi
मनु पंजाबी - फोटो : file photo

इसके बाद राखी सावंत की यह बातें सुनकर मनु पंजाबी भी भड़क उठते हैं। वह गुस्से में कहते हैं कि एक लड़का-लड़की के रिलेशनशिप का मजाक बना रहे हैं यह लोग। इसके बाद मनु राखी पर भड़कते हुए कहते हैं कि निकालो और गंध अपने मुंह से। आपकी औकात क्या है जो आप मुझे बोलोगी। इसके बाद राखी सवांत से निक्की तंबोली और मनु पंजाबी झगड़ने लगते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant fight with Nikki Tamboli and Manu Punjabi
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में हाल ही में कई पुराने कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। अब तक इस शो में राखी सावंत, अर्शी खान, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह और विकास गुप्ता शो के अंदर चैलेंजर्स के तौर पर नजर आ चुके हैं। इन सभी के शो में एंट्री होने के बाद से बिग बॉस 14 का खेल काफी रोमांचक हो चुका है। दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें: टॉम क्रूज ने बंद की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग, लंबी छुट्टी से लौटने के बाद लेंगे आगे का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed