फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor Tom Cruise takes a break from Mission Impossible 7 shooting

टॉम क्रूज ने बंद की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग, लंबी छुट्टी से लौटने के बाद लेंगे आगे का फैसला

Sat, 19 Dec 2020 12:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 19 Dec 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
actor Tom Cruise takes a break from Mission Impossible 7 shooting
टॉम क्रूज - फोटो : file photo

फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग के सेट पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इसके मुख्य अभिनेता टॉम क्रूज शूटिंग बंद कर छुट्टी पर चले गए हैं। हॉलीवुड की इस मशहूर फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त के सेट से पिछले कुछ दिनों से कलाकारों और कर्मचारियों के बीच टकराव की खबरें आ रही थीं। बताया जा रहा है कि अपनी फिल्म के कर्मचारियों की तरफ से कोरोना वायरस के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने पर टॉम क्रूज बहुत नाराज थे। जब बात ज्यादा तनावपूर्ण हो गई तो वह फिल्म छोड़कर अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन


फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के सेट से पहली बार तकरार की खबर तब आई जब टॉम क्रूज ने दो कर्मचारियों को मॉनिटर के सामने बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए खड़े देखा। टॉम ने तुरंत गाली गलौज करते हुए उन दोनों को झाड़ना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी भी दे डाली। टॉम की डांट का तगड़ा असर तब देखने को मिला जब इस फिल्म के पांच कर्मचारी काम छोड़कर निकल गए। वैसे सेट पर ऐसा तनाव पहले भी पैदा हो चुका था लेकिन ज्यादा असर इस बार का ही देखने मिला।
विज्ञापन


इसका कारण था कि इस बार टॉम क्रूज का रौद्र रूप अपने कर्मचारियों के प्रति इंटरनेट पर वायरल हो गया। उस वायरल ऑडियो में टॉम अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' के कर्मचारियों को नसीहत दे रहे थे कि लोग उनके साथ काम सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि लोगों को उन पर भरोसा है। लेकिन, अगर उनकी ही फिल्म में नियमों का उल्लंघन होगा तो इससे लोगों को कैसा संदेश जाएगा? ये सभी बातें गाली गलौज के साथ कही गईं। जब यह ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो कर्मचारी अपनी बदनामी सहन नहीं कर पाए और पांच ने फिल्म छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

actor Tom Cruise takes a break from Mission Impossible 7 shooting
मिशन इम्पॉसिबल 7 सेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉम क्रूज के इस रवैये की जॉर्ज क्लूनी जैसे अभिनेताओं ने तारीफ भी की और निंदा भी। तारीफ इसलिए क्योंकि टॉम 'मिशन इंपॉसिबल 7' फिल्म के अभिनेता भी हैं और निर्माता भी। तो उनका कर्तव्य है कि वह अपने सभी कलाकारों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से सुरक्षित रखें। टॉम क्रूज इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं, यह अच्छी बात है। लेकिन, निंदा इसलिए क्योंकि लोगों को डांटते हुए टॉम ने गालियों का इस्तेमाल किया। यही बात कर्मचारियों को भी बुरी लगी।

अब सारे मामले को तनाव से भरा देखकर टॉम छुट्टी पर चले गए हैं। सूत्र बताते हैं कि टॉम बीते शुक्रवार को ही अपना काम बिना खत्म किए ही निकल गए और अपने बेटे के साथ प्राइवेट जेट से मियामी चले गए। उनकी योजना है कि वह क्रिसमस अपने परिवार के साथ वहीं मनाएं और त्योहार के बाद ही काम पर लौटें। त्योहार तो बहाना है दरअसल, टॉम कुछ समय के लिए फिल्म के इस माहौल से दूर जाना चाहते थे। वह चाहते हैं कि काम कुछ समय बाद शुरू करेंगे तो हो सकता है कि तब तक चीजें ठीक भी हो जाएं! फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की अगले साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।

पढ़ें: कोविड 19 का असर, फिर से आगे खिसकी ऑस्कर म्यूजियम के खुलने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed