छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर लाइम लाइट में रहता है। हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बॉस अपने नए कलेवर में हैं। शो के दौरान कई टास्क होते हैं जिनमें से एक टास्क होता है कैप्टेंसी के लिए। इस टास्क में कैप्टेंसी की दावेदारी रखने वाले शो के सभी सदस्य हिस्सा लेते हैं। शो के आने वाले एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। जहां राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक में से किसी एक को कैप्टेन चुनेंगे।
Bigg Boss 14: घर में छिड़ी कैप्टन बनने की जंग, कविता और जैस्मिन में से किसे चुनेंगे राहुल ?
हाल ही में कलर्स के सोशल मडिया पर शो का एक प्रोमो साझा किया गया है। जिसमें कैप्टेंसी टास्क के लिए जैस्मिन भसीन, कविता कौशिक और अली गोनी के बीच टास्क चलेगा। इस टास्क का संचालन राहुल वैद्य करते हुए नजर आएंगे। संचालक के तौर पर राहुल को ही चुनाव करना होगा कि टास्क कौन जीता है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक बॉक्स के अंदर एजाज खान, कविता कौशिक, अली गोनी और जैस्मिन भसीन हैं। जिन्हें चाहे कुछ भी हो जाए इस बॉक्स के अंदर ही रहना है। टास्क के दौरान अली गोनी पहले रेस से बाहर हो जाते हैं। इसके बाद वो जैस्मिन को जिताने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। राहुल वैद्य भी जैस्मिन को ही कैप्टन बनाने के लिए सपोर्ट करते हैं ये देख एजाज खान भी खुद को टास्क से बाहर हो जाते हैं।
Kya captaincy task ke nateeje ke baad @rahulvaidya23 kehlayenge fair sanchalak?
Watch tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss14 before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 #BB14 @beingsalmankhan pic.twitter.com/pY7mcncOVq
आखिरी जंग कविता और जैस्मिन के बीच रह गई। टास्क को चलते हुए जब 24 घंटे से भी ज्यादा का वक्त हो गया और कविता, जैस्मिन में से कोई भी बॉक्स में से बाहर नहीं निकला। तब बिग बॉस ने ही इस टास्क को रुकवा दिया। इसके बाद जिम्मेदारी राहुल को दी गई कि वो इन दोनों में से चुनाव करें कि किसने बेहतर खेला है।
ऐसे में राहुल के लिए ये फैसला चुनौतीभरा भी रहा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते शो में कप्तान कौन बनता है। वैसे प्रोमो में देखने को मिला है कि राहुत का घरवालों के साथ झगड़ा भी हो रहा है। कुछ लोग राहुल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें खरी- खोटी भी सुना रहे हैं।
पढ़ें: बर्थडे पर तारा सुतारिया ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, मालदीव्स में बॉयफ्रेंड संग मनाया 25वां जन्मदिन