बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली के बाद राखी सावंत फिनाले में पहुंच गई हैं। शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने अली गोनी, राहुल वैद्य और राखी सावंत को एक टास्क दिया जिसके तहत वह प्राइज मनी का एक हिस्सा दांव पर लगाकर फिनाले का टिकट हासिल कर सकते थे। बिग बॉस ने पहले राउंड में 14 लाख की रकम दांव पर लगाने के लिए दिया, जो कि विजेता की इनामी राशि से कट जाएंगे। राखी सावंत ने 14 लाख क्रैश कर फिनाले का टिकट हासिल कर लिया। इसके बाद राहुल और अली उन पर भड़कते हुए दिखते हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सलमान खान को यह रास नहीं आया।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सामने आए प्रोमो में सलमान सबसे पहले अली गोनी पर गुस्सा होते दिखे। सलमान कहते हैं कि अली आप से पूछ के तो कोई फायदा नहीं है क्योंकि आपकी वह राय होगी ना जैस्मिन, जो राहुल की है। है ना।‘ इसके बाद सलमान राहुल पर गुस्सा होते दिखे।
3 of 5
अली गोनी
- फोटो : instagram/alygoni
सलमान कहते हैं कि ‘ऐसा क्या कर दिया राखी ने कि आप और अली इन पर बुरी तरह टूट पड़े। जितना आपका हक है उतना ही राखी का भी हक है। अब शायद राखी ही जीते। अली जवाब देते है कि इतनी ज्यादा राशि देखकर वह भी हैरान रह गए थे, ‘एकदम अमाउंट देख के ऐसा हिल गिया।‘
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान के सामने राहुल वैद्य राखी से कहते हैं कि ‘इतने हफ्ते से आप यह कह रही हैं कि मेरे को पता है, मैं तो जीतने नहीं वाली हूं। अभी सर कह रहे हैं तो आप क्यों मान रही हो? बोलो ना अभी? हम गलत पड़ते हैं उसमें।‘ राखी कहती हैं कि ‘तू मेरे पर क्यों चिल्ला रहा है?’ राखी का समर्थन करते हुए सलमान भी कहते हैं कि ‘राहुल आप चिल्ला क्यों रहे हैं, इस बात से तो ऐसा लग रहा है आप शो जीत चुके हैं और आपके 14 लाख राखी के पास पड़े हैं।‘
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
आगे सलमान, अली से कहते हैं कि ‘आपके पास एक ईमानदार सपोर्टर है जो आपको सही रास्ता दिखा रही हैं। खुद की इमेज की चिंता किए बगैर लेकिन आप बार बार उसे चुप करा देते हो। इस बार जैस्मिन को अगर किसी ने गलत दिखाया है तो वह आप हैं।‘ आगे अली अपनी सफाई में कहते हैं कि इन दिनों उन्हें गुस्सा बहुत आ रहा है।