बिग बॉस 14 के घर में पवित्रा पुनिया मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। वो खुद का स्टैंड लेती दिखी हैं। जैसे जैसे वक्त बीतता जा रहा है उनके कई राज भी सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पवित्रा ने खुलासा किया था कि वो एक समय में दो लड़कों को डेट कर रही थीं। अब पवित्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल से ब्रेकअप की दास्तां बताई है।
Bigg Boss 14: उम्र में छोटे शख्स को डेट कर रही थीं पवित्रा पुनिया, खुद बताया क्यों हुआ था ब्रेकअप
बिग बॉस का एक अनसीन वीडियो सामने आया है जिसमें पवित्रा पुनिया, जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल बैठे हुए हैं। पवित्रा, जैस्मिन का हेड मसाज कर रही हैं। इसी दौरान वो अपने रिलेशनशिप के बारे में बताती हैं कि आखिर क्यों उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर लिया। पवित्रा के मुताबिक वो नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से प्रतीक के करियर में कोई रुकावट आए। उन्होंने ब्रेकअप करना ज्यादा बेहतर समझा।
प्रतीक के साथ ब्रेकअप का किस्सा साझा करते हुए पवित्रा कहती हैं कि, ‘तुम अब बच्चे नहीं रहे, तुम्हें अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। मेरे से छोटे भी हो आप। अब इसको मेरा बड़प्पन समझ लो या फिर समझदारी समझ लो। मेरा आपके साथ रहना आपके करियर के लिए गलत था क्योंकि पजेसिव होकर, मैं किसी चीज को नापसंद करके, आपके काम में रुकावट नहीं पैदा करूंगी।'
ब्रेकअप के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स पर पवित्रा ने कहा कि 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स थी कि मैंने उसे रात में घर से निकाल दिया था, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।' पवित्रा कहती हैं कि 'जब मैंने उसे बताया कि मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती, चूंकि वो बहुत अग्रेसिव है...उसने दीवार पर पंच मारा, उसके पूरे हाथ में खून फैल गया था।'
A post shared by BiggBoss 14 (@biggbossupdates2020) on
पवित्रा ने दो लड़कों को एक साथ किया था डेट
पवित्रा पुनिया उस वक्त चर्चा में आईं जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने उन्हें ‘स्कैंडलस एक्स’ कहा था। पारस ने खुलासा किया था कि पवित्रा ने उनसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। बिग बॉस 14 के घर में एक वीडियो क्लिप सामने आया जिसमें पवित्रा कहती हैं कि उन्होंने एक ही समय में दो लोगों को डेट किया था। माना ये जा रहा है कि यहां पवित्रा पारस का जिक्र कर रही थीं।
A post shared by paras.slays_ 🕉️🔱 (@paras.slays_) on