फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पितामह' और 'धर्मराज' के युद्ध में 'योगेश्वर' का अवतार, कपिल शर्मा शो पर कलह का ये है 'गीता ज्ञान'

Sat, 10 Oct 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 10 Oct 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
nitish bharadwaj slams gajendra chauhan over mukesh khanna statement on the kapil sharma show
गजेंद्र चौहान, नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना - फोटो : द कपिल शर्मा शो, instagram/iammukeshkhanna

बी आर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज को इन दिनों कुछ अच्छा नहीं लग रहा। इस शो के उनके दो सह कलाकार गजेंद्र चौहान और मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर खूब खुलकर आपस में लड़ रहे हैं। नीतीश का कहना है कि दो इंसानों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन इस पर एक दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप लगाना सही नहीं है। नीतीश को यह बात तब कहनी पड़ी है जब गजेंद्र और मुकेश एक दूसरे को फ्लॉप अभिनेता और घटिया इंसान बता रहे हैं।

nitish bharadwaj slams gajendra chauhan over mukesh khanna statement on the kapil sharma show
मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna

नीतीश का मानना है कि दो सह कलाकारों का आपस में लड़ना बिल्कुल सही नहीं है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए नीतीश ने कहा कि किसी के अभिनय या करियर पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है। सब जानते हैं कि गजेंद्र ने फिल्मों, राजनीति और एफटीआईआई के चेयरमैन के पद पर किस तरह से काम किया है। अब वह मुकेश खन्ना की जानकारी और अभिनय पर सवाल उठाते हैं तो यह उनकी निराशा को दर्शाता है। महाभारत को रिलीज हुए सालों बीत चुके हैं और तब से इसके कलाकार किसी भी तरह के विवाद में नहीं आए। इन लोगों को आगे भी ऐसे ही रहना चाहिए।

nitish bharadwaj slams gajendra chauhan over mukesh khanna statement on the kapil sharma show
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना - फोटो : द कपिल शर्मा शो, instagram/iammukeshkhanna

यह सब तब शुरू हुआ जब धारावाहिक 'महाभारत' के सभी मुख्य कलाकार टीवी के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर मेहमान बन कर गए। इसमें मुकेश खन्ना शामिल नहीं थे। इस शो का हिस्सा न बनने की वजह बताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि वह शो बिल्कुल बेहूदा है। वहां लोगों का अपमान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nitish bharadwaj slams gajendra chauhan over mukesh khanna statement on the kapil sharma show
नीतीश भारद्वाज - फोटो : द कपिल शर्मा शो

इस पर नीतीश कहते हैं कि मुकेश की अपनी एक सोच है। अगर वह इस शो का हिस्सा नहीं बनते हैं तो यह उनकी मर्जी है। हम में से कई लोग मुकेश की बातों से सहमत नहीं हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि उनसे उल्टी-सीधी बातें की जाएं।

विज्ञापन
nitish bharadwaj slams gajendra chauhan over mukesh khanna statement on the kapil sharma show
नीतीश भारद्वाज - फोटो : फाइल

गजेंद्र को लेकर नीतीश का कहना है कि अगर मुकेश ने शो के बारे में कुछ बोला भी तो इस पर गजेंद्र को कुछ बोलने की क्या जरूरत थी? अगर मुकेश शो के बारे में कुछ कह रहे हैं तो वहां पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार कपिल और उनकी टीम को है। अगर शो की तरफ से गजेंद्र बात करेंगे तो यह कैसे सही माना जाए? दरअसल, मुकेश ने जब शो को बेहूदा बताया तब गजेंद्र ने मुकेश को एक फ्लॉप अभिनेता कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'महाभारत' से पहले मुकेश एक फ्लॉप अभिनेता थे। महाभारत में गजेंद्र ने धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed