फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: कश्मीरा ने गुस्से में निक्की तंबोली को कहा, 'मुंह तोड़कर जाऊंगी तेरा', आगे फिर जो हुआ वो...

Wed, 16 Dec 2020 02:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Dec 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nikki Tamboli and Kashmira Shah fight over Manu Punjabi
निक्की तंबोली, कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन घटनाक्रम बदलते रहते हैं। जब से इस शो में पुराने कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है तबसे बिग बॉस के खेल में नया रंग देखने को मिल रहा है। अब बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और कश्मीरा के बीच काफी बहस देखने को मिली। इन दोनों के बीच यह बहस मनु पंजाबी को लेकर हुई है। दरअसल बिग बॉस 14 में कश्मीरा शाह, अर्शी खान और राखी सावंत तीनों मिलकर निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के बारे में बात कर रही होती हैं।

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli and Kashmira Shah fight over Manu Punjabi
कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram - kashmera1

यह तीनों निक्की तंबोली का नाम मनु पंजाबी से जोड़ती रहती हैं, लेकिन निक्की को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इसको लेकर निक्की तंबोली और कश्मीर शाह के बीच काफी बहस देखने को मिलती है। कश्मीरा शाह, अर्शी खान और राखी सांवत से लंबी निक्की तंबोली को लेकर बोलती हैं कि इनका कुछ चल रहा है, तो राखी और अर्शी बोलती हैं अच्छा है, होने दो। 

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli and Kashmira Shah fight over Manu Punjabi
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram

कश्मीरा बोलती हैं कि मुझे लगता है कि मनु को पसंद है लेकिन निक्की को नहीं। वहीं अर्शी खान कहती हैं मनु की पहले से ही गर्लफ्रेंड है और बहुत सालों से गर्लफ्रेंड है। उन लोगों की शादी होगी। तो राखी कहती हैं क्या पता यहां पर चाहिए हो। चाहिए होता है कोई न कोई मेरा भी पति बाहर है। मुझे कोई दिखा नहीं यहां पर। वहीं जब निक्की तंबोली को पता चलता है कि कश्मीरा शाह ने यह बात शुरू की है तो वह उनसे जाकर कहती हैं कि आपने यह जो बात बोली, वह चाहे किसी भी नजरिए से हो अच्छी या बुरी मुझे अच्छी नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nikki Tamboli and Kashmira Shah fight over Manu Punjabi
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv

निक्की आगे कहती हैं कि मैंने आपसे यह उम्मीद नहीं की थी। मनु मेरा दोस्त है। बहुत बार लिंक हो चुका है, लोग बोलते हैं कि जान-राहुल इसके पीछे जाते हैं या फिर कोई भी, यह गलत है, मुझे यह चुभा। वहीं निक्की की यह बात सुनकर कश्मीरा शाह कहती हैं कि आप नाराज हो कर गए, मनु आपके पीछे आए, जैसे कि वह आपको मना रहे हो। इसपर कमेंट यह था कि वह उसके पीछे जा रहा है लेकिन निक्की की कोई रूचि नहीं है। अब इसमें मैंने यह नहीं बोला कि वह आपको पटाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nikki Tamboli and Kashmira Shah fight over Manu Punjabi
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

कश्मीरा आगे कहती हैं कि कश्मीरा आगे कहती हैं कि मैंने तुम्हारे बारे में कुछ गलत नहीं बोला तो मैं सुनना भी पसंद नहीं करूंगी। तुमको क्या पसंद है या नहीं पसंद मैं वैसे तो व्यवहार नहीं करूंगी। अगर मैंने तुम्हारे खिलाफ गलत या आपमानजनक बोला है तो तुम्हें पूरा हक है। इसके बाद कश्मीरा गुस्से में चली जाती हैं, तो निक्की बोलती हैं कि उठकर चली गई, क्षमता नहीं है। इसके बाद कश्मीरा गुस्से में बोलती हैं ज्यादा नहीं बोलना मुंह तोड़कर चली जाऊंगी तेरा, इसके बाद दोनों में खूब बहस होती है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: अपने पिता के इन आखिरी शब्दों को सुनकर रो पड़ी थीं राखी सावंत, ड्रामा क्वीन ने कही ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed