बिग बॉस 14 के घर में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़ा देखने को मिलता रहता है। इस बार सलमान खान के इस शो में एजाज खान और कविता कौशिक के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कविता जमकर ट्रोल हो रही हैं। एजाज से झगड़ा करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
Bigg Boss 14: एजाज खान से झगड़ा करना कविता कौशिक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस समय बिग बॉस 14 के घर के कैप्टन एजाज खान बने हैं। उनसे पहले घर की कैप्टन कविता कौशिक थीं। कैप्टन होने के नाते एजाज खान घर के सभी लोगों को अनुशासन में रहने के लिए कहते हैं। इस वजह से वह कविता कौशिक को माइक पहनने के लिए कहते हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है फिर वह एजाज खान के साथ झगड़ा करने लगती हैं।
कविता कौशिक एजाज खान से न केवल चिल्लाकर बात करती हैं बल्कि उन्हें भला-बुरा भी कहती हैं। वहीं एजाज कविता के सामने बिल्कुल शांत रहते हैं और प्यार से उनकी सभी बातों का जवाब देते रहते हैं। ऐसे में अब कई सोशल मीडिया यूजर्स कविता कौशिक के चिल्लाने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, साथ ही शांत व्यक्तित्व दिखाने के लिए एजाज की तारीफ कर रहे हैं।
• Kavita called to ask #EijazKhan about his game
• Gave 23mins to Eijaz and 30 secs for Abhinav
• Enters #BiggBoss14 house & then hugs Eijaz first.
• Bitches about Rubina
.
Then what?
Mera dost Abhinav hai 🙏🏻
Bhen tu Abhinav ko hi rakh tu vese bhi Eijaz deserve nhi karti💯 pic.twitter.com/NEKkw0aUjP
अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने कविता और एजाज के झगड़े पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कविता कौशिक पूरी तरह से असभ्य हैं। एजाज से बात करने का उनका तरीका घृणित था। वह खुद अपने व्यवहार को भूल गईं कि उन्होंने कैप्टन रहते हुए शार्दुल, पवित्र और रुबीना से कैसे बात की। वह सभी अनावश्यक था।'
Kavita Kaushik is absolutely rude. Period ! Disgusting way of speaking to Eijaz . She forgot her own behaviour with Shardul, Pavitra , Rubina when she was the captain. Those overreactions.. Respect for Eijaz today for still being respectful infront of that verbal diarrhoea #BB14
वहीं Jupitar नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता कौशिक पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आज कविता ने अपने ड्रामे की वजह से कई सारे सपोर्ट्स को खो दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह कितनी फर्जी हैं। एजाज के लिए बुरा लगा रहा है, लेकिन उन्होंने उस समय की सभी चीजों को बहुत अच्छे से संभाला था।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एजाज खान की तारीफ की है और कविता कौशिक की आलोचना की है।
#KavitaKaushik lost so many of her supporters today. She proved how fake she is. Feeling bad for #EijazKhan, at the same time started admiring him for how he handled everything. Love how #JaanKumarSanu looks upto him. #bb14 #BiggBoss14 @BiggBoss
पढ़ें: Kaali Khuhi Review: ये प्रेतात्मा कुछ कहना चाहती है, अब नहीं समझे तो सदियां बनी रहेंगी ‘काली खुही’