फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: इस शख्स ने उड़ाई जैस्मीन के रातों की नींद, सलमान के शो में अभिनेत्री का रहना हुआ मुश्किल

Fri, 30 Oct 2020 04:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Oct 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin has facing sleepless night after fight with Rahul Vaidya in salman khan show
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस 14 के घर में इन दिनों राहुल वैद्य और जैस्मीन भसीन के बीच काफी विवाद देखने को मिल रहा है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान जैस्मीन भसीन ने राहुल वैद्य पर धमकाने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। हालांकि राहुल और घर से कई सदस्यों ने जैस्मीन के इन सभी आरोपों को गलत बताया है, लेकिन वह लगातार राहुल पर आरोप लगा रही हैं। 

Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin has facing sleepless night after fight with Rahul Vaidya in salman khan show
जैस्मीन भसीन, राहुल वैद्य - फोटो : बिग बॉस

गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी जैस्मीन भसीन ने रोते हुए राहुल वैद्य पर लगे फिर उन्हीं आरोपों को दोहराया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी कहा है कि राहुल वैद्य की इस हरकत की वजह से उनकी रातों की नींद उड़ गई हैं और वह चौंक कर उठ जाती हैं। यह बात उन्होंने शार्दुल पंडित से बात करते हुए कही है। जैस्मीन ने यह भी कहा है कि उन्हें उस घटना से बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। 

Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin has facing sleepless night after fight with Rahul Vaidya in salman khan show
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

जैस्मीन भसीन ने कहा, 'ऐसे तो मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। उसने मुझे उस दिन धमकी दी और कहा कि चोट पहुंचा दूंगा। राहुल का इरादा मुझे चोट पहुंचाने का था। मैं नींद में चौंक रही हूं। मैं इतना हंस बोल रही हूं ताकि मैं उस बात को भुला सकूं, लेकिन मेरे दिमाग से वह चीज नहीं निकल रही है। राहुल की शक्ल देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मैं उसकी शक्ल को बर्दाश्त नहीं कर सकती या तो मैं यहां से चली जाऊं या फिर वह मेरे सामने से चला जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin has facing sleepless night after fight with Rahul Vaidya in salman khan show
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

गौरतलब है कि बुधवार को बिग बॉस 14 के घर में नए कैप्टन ने लिए टास्क हुआ। टास्क में घर के रेड जोन के बाहर मौजूद सदस्यों के नाम के बैग को रेड जोन में फेंका था। जिसका आखिरी में बैग रेड जोन के बाहर होता, वह घर का नया कैप्टन बनता। कैप्टेंसी टास्क में राहुल वैद्य ने जैस्मीन को बाहर करने के लिए उनका बैग खींचना था। राहुल जैस्मीन को तीन बार चेतावनी देते हुए कहते हैं कि जैस्मीन छोड़ दें वरना चोट लग जाएगी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin has facing sleepless night after fight with Rahul Vaidya in salman khan show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

जैस्मीन बैग नहीं छोड़ती हैं। बाद में राहुल और जैस्मीन के बीच बैग को लेकर खींचतान होती है। आखिरी में राहुल वैद्य जैस्मिन का बैग लेने में कामयाब होते हैं। टास्क हारने के बाद जैस्मीन भसीन घर में तेज-तेज से रोना और चीखना शुरू कर देती हैं। वह राहुल पर चोट पहुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाने लगती हैं और गुस्से में राहुल के ऊपर पानी भी फेंक देती हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान से झगड़ा करना कविता कौशिश को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed