टीवी पर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एक और नए कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। यह कंटेस्टेंट मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट हैं। सोनाली फोगाट ने हाल ही में बिग बॉस 14 के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो में जाने से पहले उन्होंने मीडिया के बात की और अपनी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Bigg Boss 14: पति की मौत के बाद लोगों ने किया था इस भाजपा नेता का मानसिक उत्पीड़न, अब पहुंचीं सलमान खान के शो में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद उन्हें किस तरह से अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ा। उनका यह संघर्ष एक टिक टॉक कलाकार के अलावा नेता के तौर पर भी था। सोनाली फोगाट ने यह भी बताया कि पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय सोनाली फोगाट काफी अकेली पड़ गई थीं।
सोनाली फोगाट ने अपने मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत विनम्र पृष्ठभूमि से संबंध रखती हूं। मेरा जन्म एक किसान के घर में हुआ था। मैंने 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की थी और इसके बाद मेरी शादी कर दी गई। शादी के बाद मैंने कुछ करने का तय किया, ताकि दुनिया को दिखा सकूं कि महिला कमजोर नहीं होता है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं।
सोनाली फोगाट ने आगे कहा, 'हरियाणा जहां केवल पुरुष घर से बाहर जा सकते हैं। मेरे सुसराल वालों ने मुझे आगे पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन वह नहीं चाहते थे कि मैं बाहर जाकर काम करूं। बावजूद इसके मैंने अपने पति को इसके लिए राजी किया और अनुमति ली। मेरा संघर्ष यह था कि मैं अभिनय की दुनिया में जाना चाहती थी, लेकिन कोई मेरी मदद करने वाला नहीं थी। मैंने सब कुछ खुद से किया। इसके बाद मैं राजनीति से जुड़ी, जिसके लिए मेरे पति ने भी मेरी मदद की, लेकिन उनकी मौत के बाद मैंने लोगों की असलियत और महिलाओं के प्रति उनका नजरिया देखा।'
सोनाली फोगाट ने आगे कहा, 'अगर एक महिला दिखने में अच्छी है और अकेली हैं तो उसको जीने की अनुमति नहीं है। वह मानसिक उत्पीड़न झेलती है और उसके बारे में गलत बातें होती हैं। लोग हर तरह से आपको जबरदस्ती घर बैठाने की कोशिश करते हैं या फिर उसका फायदा उठाते हैं। मेरे पति के निधन के बाद मैंने ऐसी कई कठनाइयों का सामना किया, जिसने मुझे और मजबूत बनाया।' इसके अलावा सोनाली फोगाट ने अपने बारे में और भी कई खुलासे किए।
पढ़ें: बिकिनी तस्वीर साझा कर ट्रोल हुईं कंगना रणौत, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, 'कुछ बचा नहीं अट्रैक्ट करने को'