फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: एविक्शन में आज सलमान लेंगे शहनाज का नाम, सुनते ही फूट-फूटकर लगीं रोने

Sun, 15 Dec 2019 02:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Dec 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 when shehnaaz gill crying in front of salman khan
bigg boss 13 - फोटो : colors tv

'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट किए गए थे। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली का नाम शामिल है। वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला सुरक्षित हैं। जबकि मधुरिमा तुली को कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर जाना होगा। सलमान ने दर्शकों को एक और झटका दिया कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा और रविवार को ये कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे।

Trending Videos
bigg boss 13 when shehnaaz gill crying in front of salman khan
bigg boss 13 - फोटो : colors tv

सामने आए एक प्रोमो में सलमान शहनाज के बाहर जाने का एलान करते नजर आए। सलमान कहते हैं कि 'आउट हो गई तो आउट हो गई शहनाज। इसमें ड्रामा करने की क्या जरूरत है। कौन सा आपको मजाक लग रहा है। एक बार बोला, दो बार बोला, तीन बार बोला। आउट का मतलब आउट है।'

bigg boss 13 when shehnaaz gill crying in front of salman khan
bigg boss 13 - फोटो : colors tv

सलमान की बात सुन शहनाज फूट-फूटकर रोने लगती हैं और कहती हैं कि 'चार दिन मैंने एंटरटेन नहीं किया तो लोगों ने मुझे बाहर कर दिया। मुझे शो से बाहर नहीं जाना।' शहनाज के एविक्शन की बात सुनकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। जिसके बाद पारस शहनाज का हाथ पकड़कर बिग बॉस के घर के मुख्य द्वार के पास पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 when shehnaaz gill crying in front of salman khan
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मधुरिमा के अलावा शहनाज भी डबल एविक्शन में बेघर हुईं। अब सच क्या है ये तो आज प्रसारित एपिसोड में ही पता चलेगा। शो में शहनाज मजबूत दावेदार मानी जाती रही हैं लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के बाहर जाने से वो कई बार अकेली पड़ती दिखी हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 when shehnaaz gill crying in front of salman khan
Rashami Desai, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter

'वीकेंड का वार' में इस बार भी जबरदस्त धमाल देखने को मिला। घर के अंदर कुछ टीवी सितारे पहुंचे जिन्होंने घरवालों को सच्चाई बताई। इन मेहमानों के नाम काम्या पंजाबी, हितेन तेजवानी और रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई हैं। काम्या ने घर में आते ही अरहान खान की क्लास लगाई। काम्या ने कहा-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है।' इसके बाद रश्मि से कहा-'गलती एक बार होती है बार-बार नहीं।' 

Bigg Boss 13: अस्पताल से सामने आई सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर, बिगड़ी तबीयत के बाद हो गई ऐसी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed