{"_id":"5e1a22eb8ebc3e879937cea4","slug":"bigg-boss-13-when-rashmi-desai-ate-poison-after-being-disturbed-by-people-taunts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बात से परेशान होकर रश्मि देसाई ने खा लिया था जहर, ऐसे बची जान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस बात से परेशान होकर रश्मि देसाई ने खा लिया था जहर, ऐसे बची जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 12 Jan 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में शनिवार को छपाक की टीम पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। इनमें सबसे पहले लक्ष्मी ने घर में एंट्री लेकर घरवालों से उनकी जिंदगी के बुरे लम्हों को उजागर करने को कहा। इस दौरान रश्मि देसाई ने बताया कि उन्होंने एक बार जहर खा लिया था।
2 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
रश्मि ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उनका जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उनके परिवार वाले ही बेटी पैदा होने पर उनकी मां को कोसते थे। पिता भी साथ होकर साथ नहीं थे। लोग रश्मि को मनहूस तक कहा करते थे।
3 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
रश्मि ने आगे बताया कि वह अपने आपको बोझ समझती थीं और इसी के चलते उन्होंने एक दिन जहर खा लिया था। इसके बाद उन्होंने ये बात अपनी मौसी को बताई जो उनके काफी करीब थीं। रश्मि को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चला। इस हादसे ने रश्मि के परिवार वालों की सोच बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह
- फोटो : Social Media
रश्मि के अलावा आरती सिंह ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ रेप करने की कोशिश की गई थी। आरती सिंह कहती हैं- 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी।' इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।