बिग बॉस के सीजन 13 में इस बार वीकेंड के वार के रविवार की जगह सोमवार को आने वाले एपिसोड में भी घर में काफी उथल पुथल देखने को मिलेगी। सलमान खान के एक फैसले ने शनिवार को भी घरवालों को चौंकाया था, जब पूरे सप्ताह एक लड़का और एक लड़की को बेघर करने की बात कहने वाले सलमान ने ये कहा कि दोनों लड़कियां सेफ हैं। इस सप्ताह दो लड़के बेघर होंगे। अबु मलिक, आसिम और पारस में से आज किसे बेघर करेंगे सलमान...
2 of 6
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
सोमवार को भी सलमान घरवालों को सरप्राइज देंगे। दरअसल, आज भी दो नहीं एक ही साथी अबु मलिक घर से बेघर होंगे, जिन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। मेकर्स की तरफ से प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में सलमान कंटेस्टेंट को एक दूसरे के बारे में कही गई बातें जानने का मौका देते दिखाई दे रहे हैं। वो एक-एक कर घर के सदस्यों को उनके पीठ पीछे की गई बातें बतातें हैं और उनसे उस शख्स को पहचानने के लिए कहते हैं जिसने वो बात कही होती है।
3 of 6
bigg boss 13
- फोटो : social media
सबसे पहले सलमान रश्मि को उनके बारे में कही गई बातें बताते हैं। रश्मि के बारे में किसी ने कहा था 'जिस जगह काम किया है हर गह रोयी हैं ' इसको सुनकर रश्मि सीधे सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती हैं और उनके चेहरे पर स्नो स्प्रे कर देती हैं। दूसरा सवाल भी रश्मि के लिए होता है जिसमें आसिम के चेहरे पर स्प्रे को डालते हुआ दिखाया गया है।
4 of 6
bigg boss 13
- फोटो : social media
आगे सलमान सिद्धार्थ शुक्ला से पूछते हैं कि उनके बारे में उनके राज खोलने की बात किसने कही है। इस बात पर सिद्धार्थ शुक्ला सीधे सीधे पारस के चेहरे पर स्प्रे कर देते हैं, चौथा सवाल भी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए होता है जिसमें उनके बारे में कहा गया था 'बहुत शाणा बन रहा है इसकी असलियत क्या है बहुत अच्छे से पता है' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि एक ही इंसान हैं जो उनकी औकात के बारे में अच्छे से जानती हैं और वो रश्मि पर स्नो स्प्रे कर देते हैं।
5 of 6
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
सलमान आगे शहनाज, आरती और आसिम के बारे में भी कही गई बातें बताते हैं। प्रोमो में सभी एक कर के देवोलिना और पारस के चेहरे पर स्प्रे डालते हुए दिखाई पड़ते हैं। सलमान आखिर में पारस से पूछते हैं कि किसी ने उनके बारे में कहा है 'ये मेरे से थप्पड़ खायेगा ' जिसे सुनकर पारस गुस्से में सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे पर स्प्रे कर देते हैं, और इसकी वजह से सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और कहते हैं 'पहले का तो पता नहीं पर अभी जरूर थप्पड़ खायेगा। '