फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: ये है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के रिश्ते का असली सच, ऑनस्क्रीन मां ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 30 Nov 2019 10:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 30 Nov 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vaishnavi Macdonald revealed truth about Rashami Desai and Siddharth Shukla
Vaishnavi Macdonald, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच जबरदस्त झगड़ा देखा गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो इन दोनों के बीच की कड़वाहट कम होती गई। यहां तक कि शहनाज इन दोनों को देखकर हमेशा कहती रहीं कि दोनों के बीच जरूर पहले कुछ था। ये दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। इस बीच इन दोनों की केमिस्ट्री घरवालों को भी एक टास्क के दौरान देखने को मिली, जहां दोनों रोमांस करते हुए नजर आए। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई शो के दौरान नहीं बताई। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला की ऑनस्क्रीन मां ने इन दोनों के रिश्ते के सच का खुलासा किया है। 

Bigg Boss 13 Vaishnavi Macdonald revealed truth about Rashami Desai and Siddharth Shukla
Vaishnavi Macdonald - फोटो : file photo

सीरियल 'दिल से दिल तक' में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का किरदार वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने निभाया था। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी ने इन दोनों की असलियत बताई। वैष्णवी ने कहा- 'जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कोल्ड वॉर थी। पहले ये दोनों दोस्त थे लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। दोनों की दोस्ती में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिला। पहले सिद्धार्थ और रश्मि दोस्त थे। जैस्मिन के आते ही तीनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद रश्मि किनारे हो गईं और सिद्धार्थ-जैस्मिन अच्छे दोस्त बन गए। कुछ दिन बाद जैस्मिन किनारे हो गईं और फिर से सिद्धार्थ-रश्मि अच्छे दोस्त बन गए।' 

Bigg Boss 13 Vaishnavi Macdonald revealed truth about Rashami Desai and Siddharth Shukla
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

इंटरव्यू के दौरान वैष्णवी से पूछा गया कि क्या शूटिंग के दौरान कभी सिद्धार्थ और रश्मि को एक दूसरे से सही में रोमांस करते हुए देखा गया? जवाब में वैष्णवी ने कहा- 'उन्होंने सेट पर कभी भी इस तरह से कुछ भी नहीं किया। दोनों की पर्दे पर और पर्दे के पीछे गजब की केमिस्ट्री थी। मुझे लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती हैं। हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं। सिद्धार्थ बहुत हैंडसम हैं और रश्मि बहुत सुंदर हैं। कई बार हम लोग सेट पर यही सोचते थे कि दोनों शादीशुदा नहीं हैं इसलिए इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। हमेशा हम लोगों को लगता था कि यह दोनों एक दूसरे के लिए बेस्ट हैं। मैं हमेशा यही कहती थी कि जब भी सिद्धार्थ शादी करे तो उन्हें अपने आप पर थोड़ा काबू करना होगा। रश्मि शांत स्वभाव की हैं जो उनके लिए अच्छा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vaishnavi Macdonald revealed truth about Rashami Desai and Siddharth Shukla
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

इसके बाद वैष्णवी से पूछा गया कि क्या दोनों के बीच परेशानियां तब से शुरू हुईं जब रश्मि उन्हें पसंद करने लगीं और सिद्धार्थ के मन में उस तरह की भावनाएं नहीं थी? वैष्णवी ने कहा- 'मुझे भी यही लगता है। रश्मि सिद्धार्थ को पसंद करती हैं लेकिन वह अपने ही दायरे में रहते हैं। हो सकता है कि ये एक तरफा प्यार हो लेकिन मैं कुछ भी कंफर्म नहीं कर सकती।' वैष्णवी से पूछा गया कि क्या सिद्धार्थ शराब पीकर सेट पर आते थे? इस पर वैष्णवी ने कहा- 'इस बारे में तो मुझे कुछ नहीं पता लेकिन उनके बर्ताव में परिवर्तन बार-बार देखा है। मुझे लगता है कि यह उनका व्यक्तिव और स्वभाव है। वह अपने स्टारडम को लेकर बिल्कुल भी क्रेजी नहीं हैं। उनके बारे में अच्छी चीज है कि वो जैसे हैं वहीं दिखाते हैं जबकि रश्मि जैसी हैं वैसी दिखाती नहीं हैं।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vaishnavi Macdonald revealed truth about Rashami Desai and Siddharth Shukla
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram

आपको बता दें, वैष्णवी इस वक्त सीरियल 'दिव्य दृष्टि' में नजर आ रही हैं। वैष्णवी को पहचान सीरियल 'शक्तिमान' से मिली थी। इस सीरियल में इन्होंने गीता विश्वास का किरदार निभाया था। टीवी के अलावा वैष्णवी ने कई फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में 'वीराना', 'लाडला', 'दानवीर', 'बाबुल', 'सुपर नानी' और 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' शामिल हैं। वहीं टीवी सीरियल्स की बात करें तो 'देखो मगर प्यार से',  'ममता', 'के स्ट्रीट पॉली हिल' और 'छूना है आसमान' शामिल है। 

यह भी पढ़ें- KBC 11: इस कंटेस्टेंट के आगे अमिताभ हुए नतमस्तक, जया बच्चन से जुड़ा पूछा सवाल तो दिया ये रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed