'बिग बॉस 13' का शो शुरुआत से ही विवादों में रहा है। शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप पहले दिन से ही लग रहा है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) शो के फिक्स्ड विजेता हैं। इस बात को और जोर तब मिला जब सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' जीत लिया है। इस बारे में जब सिद्धार्थ से पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
2 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
सिद्धार्थ से सवाल किया गया कुछ दर्शक मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ इस शो के फिक्स्ड विजेता हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनकी सोच पर दुख होता है।अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था।'
3 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।' शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे भी किसी के साथ पक्षपात करके उन्हें मिलेगा क्या? मैंने शो में बहुत कुछ किया है, और मैं उसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है।'
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
'वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था। हमने बहुत सी बातों और मुद्दों का संवादों के जरिए आदान-प्रदान किया। कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।'
5 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : voot
अपने प्रतियोगियों के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, 'सभी से मेरा मुकाबला बहुत कड़ा था। सभी बहुत मजबूत खिलाड़ी थे। मैं इस शो को जीतने के लिए मुकाबला तो कर रहा था, लेकिन किसी से मुकाबला नहीं कर रहा था। वहां अगर कोई और भी होता, तो भी मेरा लक्ष्य वो ट्रॉफी ही थी। मैं वहां किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद जीतने के लिए खेल रहा था।'
'बिग बॉस 13' जीतते ही बोले सिद्धार्थ- 'मैं यहां किसी को हराने नहीं, बल्कि खुद को जिताने आया था'