बिग बॉस 13 में इस हफ्ते फैमिली राउंड होगा । घर में सभी कंटेस्टेंट से मिलने के लिए उनके परिवारवाले पहुंचेंगे । कल के एपिसोड में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने पहुंचे । अब एक-एक कर सभी के परिवार से कोई ना कोई सदस्य मिलने आएगा । हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ की मां घर के अंदर उनसे मिलने के लिए पहुंचती हैं ।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने मां को सबसे पहले रश्मि से मिलवाया, कहा- 'ये मेरा ख्याल रखती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को देखते ही सिद्धार्थ उन्हें गले लगा लेते हैं । यहां सबसे खास बात ये है कि वो अपनी मां को सबसे पहले रश्मि से मिलाते हैं । सिद्धार्थ कहते हैं कि ये रश्मि है और ये मेरा संयम को टेस्ट करती रहती हैं । फिर रश्मि कहती हैं, 'मैं इसका ख्याल रखती हूं और ये मेरा ख्याल रखता है ।' ये सुन सब हंसने लगते हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
सिद्धार्थ की मां भी रश्मि से बहुत प्यार से मिलती नजर आईं । वहीं सिद्धार्थ अपनी मां को देख भावुक हो गए और रोने लगे । बता दें कि बिग बॉस के घर में शहनाज के पिता और माहिरा की मां भी आएंगी। शहनाज के पिता और माहिरा की मां दोनों ही पारस की क्लास लगाते नजर आए ।
शहनाज के पिता ने अपनी बेटी से कहते हैं कि सिद्धार्थ के साथ तुम्हारा जो कुछ भी है उसे यहीं खत्म कर दो । ये कहते हुए उन्होंने शहनाज को अपनी कसम भी दी । साथ ही पारस की क्लास लगाते हुए कहा कि पहले तुम शहनाज से कहते थे माहिरा तुमसे जेलस है । अब यही तुम माहिरा से कहते हो । लड़कियों की इज्जत करना सीखो ।
वहीं माहिरा की मां पारस को याद दिलाती हैं कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है । वो कहती हैं कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है । ज्यादा उसे किस्सी मत किया करो, देखने में अच्छा नहीं लगता है । इनके अलावा शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी भी घर में आएंगे ।
दीपिका पादुकोण ने दुकानदारों से एसिड मांगकर किया एक्सपेरिमेंट, बेहद डरावने आए नतीजे